बाइक सवार बदमाशों ने छिनैती का विरोध करने पर काटा छात्र का गला

जेड हुसैन (बाबू)
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नैनसंड गांव में स्थित पोखरे के पास अज्ञात हौसला बुलंद अज्ञात बदमाशों ने छात्र का मोबाइल छीनने का प्रयास किया और गला रेत कर फरार हो गए। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बरदाह थाना क्षेत्र के ग्राम गोडहरा गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह का 19 वर्षी पुत्र हिमांशु सिंह जो बी फार्मा का छात्र है। गुरुवार के दिन के लगभग 11 बजे साइकिल से घर लौट रहा था तभी पोखरे के पास घात लगाए बैठे नकाबपोश दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और जबरदस्ती उसका मोबाइल फोन छीनने लगे
। छात्र ने इसका विरोध किया तो तमंचे की मुठिया से उसके सर पर वार कर दिया। इसी बीच छात्र ने अपना मोबाइल फोन पोखरे में फेंक दिया। तभी बदमाशों ने चाकू निकालकर उसका गला बुरी तरह से रेत कर फरार हो गएं। छात्र को खून से लतपथ अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसकी खराब हालत देखकर भर्ती कर लिया है
। जनपद में जहां पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपराधियों पर नियंत्रण पाने के लिए ऑपरेशन लंगड़ा चला रहें थें वही अपराधी घटना को अंजाम देकर पुलिस के सारे किए कराए पर पानी फेर दे रहें हैं। ऐसे में यह मान लिया जाए की पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा अब तक सही बदमाशों तक नहीं पहुंच सका है इसलिए अचानक अपराधों में तेजी से बढ़ोतरी आ गई है।












