मुंगरा बादशाहपुर ( जौनपुर)। स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न गांवो में विहिप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब बस्तियों में बुधवार को दोपहर पहुंचकर भोजन वितरित किया गया। बताते हैं कि नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू , विहिप जिला मंत्री विश्वंभर दुबे , विहिप विभाग संपर्क प्रमुख दीपक शुक्ल एवं मनोज सर्राफ द्वारा क्षेत्र के सरोखनपुर , बीजाधरमऊ, व नगर से सटे गरीब बस्तियों में बुधवार को दोपहर वहां पहुंचकर उपस्थित गरीबों में 550 पैकेट भोजन वितरित किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू व विशंभर दुबे ने संयुक्त रूप से बताया कि देश में लाकडाउन होने के कारण गरीबों के सामने अचानक रोजी रोटी की कमी हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम लोग जरूरत मंदो को लगातार प्रतिदिन विभिन्न बस्तियों में जाकर सीता रसोई में बने भोजन को करा रहे हैं। गरीबों में बने भोजन को वितरित करना हम लोगो की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान उत्तम दुबे, शुभम दुबे, पवन दुबे, पप्पू मोदन वाल, राजू सोनी, मंगला प्रसाद समेत बड़ी संख्या में बीहिप के कार्यकर्ता मौजूद थे।