• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

किसानो को लाभ, कृषि स्नातको को मिलेगा रोजगार,करे आवेदन

Benefits to farmers, agriculture graduates will get employment, apply

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 11, 2024
in Jaunpur
0
भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली चुनौती और वरदान… डॉ जेपी दुबे
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

किसानो को लाभ, कृषि स्नातको को मिलेगा रोजगार,करे आवेदन

जौनपुर,संकल्प सवेरा- उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में उ0प्र0 सरकार द्वारा किसानो एवं कृषि स्नातको की उन्नति के लिये वन स्टाप शॉप योजना के अर्न्तगत प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर खुलने वाले इस केन्द्र पर जहॉ एक छत के नीचे किसानो को मृदा परीक्षण के आधार पर खाद बीज दवा मिलेगी वही किराये पर लघु कृषि यंत्र भी मुहैया करायी जायेगी। इस केन्द्र के माध्यम से सरकार किसानों को जहॉं लाभ दिलाना चाहती है वही कृषि स्नातको की तरक्की के विषय में भी सोच रही है। कृषि विभाग द्वारा प्रयोग किये जाने वाले वन स्टाप शाप में किसानों को मृदा परीक्षण की सुविधा मुहैया कराई जायेगी तथा उर्वरको के प्रयोग की संस्तुति की जायेगी। उच्च गुणवत्ता के बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, माइक्रोन्युट्रिएन्ट, वर्मी कम्पोस्ट, कीटनाशक रसायन तथा जैव कीटनाशक सहित समस्त कृषि निवेशो की आपूर्ति होगी। लघु कृषि यंत्रो को यहॉं किराये पर भी उपलब्ध कराया जायेगा, प्रसार सेवाओ में, तथा कृषि प्रक्षेत्र निर्देशन का भी कार्य होगा। वन स्टाप शॉप का मालिकाना हक कृषि स्नातको को ही मिलेगा। सरकार ने स्नातको के लिये कई सुविधा देने का भी ऐलान किया है। जनपद में वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 58 वन स्टाप शाप (एग्रीजक्शन) केन्द्रो की स्थापना का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

Oplus_0

*वन स्टाप शॉप के लिये अर्हता*:-  वन स्टाप शॉप के लिये आवेदन करने वाले अभ्यर्थियो की अर्हता में अभ्यर्थी जौनपुर जिले का निवासी हो तथा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि स्नातक/कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक/ स्नातक जो कृषि एवं सहबद्व विषयो यथा-उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन एवं इस तरह की गतिविधियॉं, जो किसी राज्य/केन्द्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यिलय से डिग्रीधारी हो, जो आई0सी0ए0आर0/यू0जी0सी0 द्वारा मान्यता प्राप्त हो, पात्र होगे। इसके अतिरिक्त अनुभव प्राप्त डिप्लोमाधारी/कृषि विषय में इण्टरमीडिएट योग्य प्रार्थी पर भी विचार किया जायेगा, तथा अभ्यर्थी की आयु 40 वर्ष से अधिक न हो। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिलाओ को आयु में अधिकतम 05 वर्ष की छूट अनुमन्य है, तथा जिनकी जन्म तिथि पहले होगी उनको वरीयता 9दी जायेगी।

*योजना की लागत* :- वन स्टाप शॉप के लिये अभ्यर्थी को रू0 100000.00 मात्र  स्वयं खर्च करने होगे तथा रू0 500000.00 मात्र बैंक से ऋण मिलेगा। इस प्रकार कुल योजना की लागत रू0 600000.00 मात्र होगी।

*अनुदान की व्यवस्था* :- वन स्टाप शॉप हासिल करने वाले कृषि स्नातको को सरकार की ओर से खाद, बीज एवं कृषि रसायनों की बिक्री का लाइसेन्स की प्रतिपूर्ति अधिकतम रू0 5250.00 दिया जायेगा साथ ही बैंको से प्राप्त होने वाले रू0 500000.00 पर ब्याज पर अनुदान रू0 60000.00 तीन वर्षो के प्रस्तावित कार्य हेतु दिया जायेगा। वन स्टाप शॉप परिसर का किराया पर 50 प्रतिशत प्रतिमाह अधिकतम रू0 1000 प्रतिमाह की दर से 12 महीने का रू0 12000.00 अनुदान देय होगा। कृषि विभाग द्वारा चयनित कृषि स्नातको को व्यवसाय के निमित्त समेती रहमानखेड़ा, लखनऊ/आर0से0टी0 के द्वारा कम से कम 13 दिन का प्रशिक्षण कराया जायेगा।

*चयन प्रक्रिया* :- लाभार्थियो का चयन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कमेटी के द्वारा किया जायेगा। आवेदन-पत्र कार्यालय उप कृषि निदेशक कृषि भवन, जौनपुर में 15 जुलाई 2024 तक किसी भी कार्य दिवस में जमा किया जा सकता है।

Previous Post

चेन स्नेचिंग करती हुई महिला को लोगों ने पकड़ा

Next Post

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल ने दिया ज्ञापन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल ने दिया ज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल ने दिया ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

June 9, 2026
न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

June 9, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

June 9, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.