नाजायज तमंचा, जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार
संकल्प सवेरा,जौनपुर। अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के आपराधिक कार्य की रोकथाम, गिरफ्तारी, बरामदगी तथा अनावरण हेतु शेष अभियोगो के अनावरण अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण,
निर्देशन में थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना महराजगंज जनपद जौनपुर के नेतृत्व में उ0नि0 हरीश चन्द्र सिंह मय हमराह के थाना क्षेत्र के पूरागम्भीरशाह से चांदबाबू पुत्र निजामुद्दीन उर्फ पगलेटी निवासी मिस्रौली थाना सिगरामऊ जनपद जौनपुर को एक नाजायज तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस के साथ दिनांक 09.12.2022 समय 22.50 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 195/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त को जेल भेजा जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त-
चांदबाबू पुत्र निजामुद्दीन उर्फ पगलेटी निवासी मिस्रौली थाना सिगरामऊ जनपद जौनपुर
बरामदगी-
एक नाजायज तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस
गिरफ्तारी टीम –
- उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय– थानाध्यक्ष थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
- उ0नि0 श्री हरीश चन्द्र सिंह – थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
- हे0का0 रामानन्द यादव – थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
- का0 रितेश मौर्य – थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
- का0 हरेन्द्र कुमार – थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
- का0 रवि यादव – थाना महराजगंज जनपद जौनपुर