150 तालाबों में पक्के कार्यों की मिली स्वीकृति
![]()
संकल्प सवेरा,जौनपुर: अमृत सरोवर के तहत तालाबों की हुई खोदाई में डेढ़ सौ पर पक्के कार्यों की स्वीकृति दे दी गई है। यहां ढाई सौ तालाबों पर खोदाई का कार्य चल रहा है, जिसमें 165 तालाब पूर्ण हो चुके हैं। पक्के कार्यों की स्वीकृति न मिलने की वजह से यहां कार्य प्रभावित था। ऐसे में पहली कड़ी में डेढ़ सौ तालाबों पर पक्के कार्यों की स्वीकृति दे दी गई है। यह कार्य पंचायत निधि के अलावा मनरेगा से होगा।
सभी बीडीओ को भी निर्देशित किया गया है वह प्रस्तावित कार्यों की सूची जल्द उपलब्ध कराएं, जिससे कार्य करने में किसी प्रकार की समस्या न हो
शुरुआत में अमृत सरोवर के तहत जिले में 175 तालाबों को खोदने का लक्ष्य रखा गया था। जिसे बाद में बदलाव करते हुए सभी 1740 ग्राम पंचायतों में तालाब खोदने का निर्देश दिया गया। अमृत सरोवर के तहत तालाबों की खोदाई एक एकड़ में की जा रही है। मौजूदा समय में 165 तालाबों में कच्चा कार्य चल रहा है।
ऐसे में 150 तालाबों में पक्के कार्यों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके अलावा जिन गांवों में अभी अमृत सरोवर के तहत तालाब चिन्हित नहीं हो सके हैं उसकी सूची सभी बीडीओ को निर्देशित करते हुए मांगी गई है। उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अमृत सरोवरों के तहत तालाबों की खोदाई से काफी बदलाव आया है।
इससे पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को काफी गति मिली है। कहा कि पक्के कार्यों को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया गया है












