संकल्प सवेरा, काशी। अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज एवं संबंधित मंच के प्रदेश अध्यक्षगणो की संस्तुति के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से प्राप्त अनुमोदन के क्रम में अपना दल एस के निम्नलिखित प्रदेश पदाधिकारी की नवी सूची की घोषणा की गई है। जिसमें मिर्जापुर जिले को नवरात्रि / दशहरा के शुभ अवसर पर दस पदाधिकारीओ को प्रदेश में दी नई जिम्मेदारी।
क्रमानुसार 1- सचिव व्यापार मंच अवधेश पटेल 2-प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच श्रीमती ज्ञानशीला सिंह 3- प्रदेश अनुसूचित जनजाति मंच ज्ञानचंद कनौजिया 4-प्रदेश सचिव किसान मंच वंश बहादुर सिंह 5-प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहकारिता मंच श्री सुनील सिंह पटेल 6- प्रदेश सचिव आनंद सिंह 7-प्रदेश सचिव पंचायत मंच राजेंद्र प्रसाद सिंह
8-प्रदेश महासचिव आईटी मंच श्री दुर्गेश पटेल 9- प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच रामवृक्ष बिंद 10- प्रदेश सचिव पंचायत मंच दुखरन सिंह अपना दल एस पार्टी की नई जिम्मेदारी प्रदेश में मिली है। जिससे कार्यकर्ताओ में एक हर्ष का विषय है और माननीय जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि मैं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं
और आशा करता हूं कि सम्मानित नए चुने गए मिर्जापुर के पदाधिकारीगण अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्रदेश में मिर्जापुर जिला इकाई का नाम रोशन करेंगे। इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी