• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

अमृत योजना बजट के अभाव में प्रथम चरण का काम नहीं हो सका पूरा,67 करोड़ का प्रस्ताव कोरोना के कारण रुका

नगर पालिका परिषद जौनपुर में अमृत योजना के तहत शहर में विभिन्न चर

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 7, 2021
in Jaunpur
0
अमृत योजना बजट के अभाव में प्रथम चरण का काम नहीं हो सका पूरा,67 करोड़ का प्रस्ताव कोरोना के कारण रुका
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर,संकल्प सवेरा : नगर पालिका परिषद जौनपुर में अमृत योजना के तहत शहर में विभिन्न चरणों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। इसमें प्रथम व द्वितीय चरणों में कराए गए कार्यों में कहीं बजट तो कहीं भूमि न मिलने के कारण काम रुका हुआ है। तीसरे व चौथे चरण का पिछले वर्ष भेजे गए प्रस्ताव को कोरोना के कारण स्वीकृति नहीं मिल सकी। ऐसे में कार्यदाई संस्था जल निगम की तरफ से बजट का इंतजार किया जा रहा है।

प्रथम चरण में कराया जा रहा कार्य

अमृत योजना के तहत प्रथम चरण में पाइप लाइन का प्रस्ताव वर्ष 2017 में शासन को भेजा गया था। इसकी स्वीकृति वर्ष 2018 में हुई। इसके तहत छह करोड़ 28 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ। इसमें एक करोड़ 22 लाख के बजट का अंश नगर पालिका परिषद को देना है। शुरुआत में पहले जहां चांदमारी में ट्यूबवेल व पानी की टंकी बननी थी, जिसको भूमि विवाद के कारण पुलिस लाइन में बनाया गया। इसकी क्षमता 10 लाख लीटर की है। प्रस्ताव के तहत इसमें नगर के वाजिदपुर दक्षिणी, नईगंज, कलीचाबाद वार्ड में कुल 30 किमी पाइप लाइन बिछानी है, इसके सापेक्ष 22 किमी पाइप लाइन ही बिछाई जा सकी है। इस काम को पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2020 रखा गया था।

द्वितीय चरण में कराया जा रहा कार्य

योजना के द्वितीय चरण में 12 करोड़ की लागत से नगर के बलुआघाट, रासमंडल, टालगर टोला, पचहटिया, ख्वाजगी टोला वार्ड लिया गया है। इन सभी वार्डों में करीब 50 किमी पाइप लाइन बिछाई जानी है। इसमें दो ट्यूबवेल व पानी की टंकी बनवाई जानी है। एक ट्यूबवेल व साढ़े सात लाख लीटर के पानी की टंकी बलुआघाट में बनाई गई है। वहीं पचहटिया में ट्यूबवेल के लिए तीन बार बोरिग की गई, जिसमें तीनों बार खारा पानी आने के कारण बोर सफल नहीं हो सका। ऐसे में दूसरे स्थान की तलाश की जा रही है। लक्ष्य के सापेक्ष यहां महज 40 किमी पाइप लाइन व पांच करोड़ रुपये ही खर्च हो सके हैं।

67 करोड़ का प्रस्ताव कोरोना के कारण रुका

नगर पालिका परिषद जौनपुर क्षेत्र में तीसरे व चौथे चरण का प्रस्ताव एक साथ वर्ष 2019 में भेजा गया था। इसको प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत 67 करोड़ के प्रस्ताव में नगर पालिका क्षेत्र के बढ़े हुए वार्ड जैसे कलीचाबाद, सैदनपुर, गंगापट्टी आदि क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाकर व ट्यूबवेल, पानी की टंकी बनाना है। जिसका बजट कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया है।

बोले अधिकारी..

शासन से बजट का इंतजार किया जा रहा है। बजट मिलने पर आगे का कार्य कराया जाएगा। कोरोना संक्रमण की वजह से भी कार्य काफी हद तक प्रभावित हुआ है।

-शैलेष यादव, अवर अभियंता, जल निगम।

Previous Post

50 काश्तकारों की भूमि पर नाम चढ़ाने वाले दो जालसाजों पर मुकदमा

Next Post

डार्क जोन होने के बावजूद नहीं हो सकी 52 बीघे तालाब की खोदाई

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
यौनशोषण व गर्भपात कराने के आरोप में पति सहित ननदोई पर केस दर्ज

डार्क जोन होने के बावजूद नहीं हो सकी 52 बीघे तालाब की खोदाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.