• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

अडूसा का पौधा कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रामबाण औषधि ?

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 26, 2020
in Life Style
0
अडूसा का पौधा कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रामबाण औषधि ?
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

अडूसा का पौधा कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रामबाण औषधि साबित हो सकता है, क्योंकि यह कफ को पतलाकर कम करने का काम करता है. हालांकि, इसका सेवन करने से पहले आयुर्वेदाचार्य की सलाह ले लें.

अडूसा एक झाड़ीदार पौधा है. इसके फूल सफेद होते हैं. यह पेड़ जड़ी-बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. myUpchar से जुड़े डॉ. लक्ष्मीदत्ता शुक्ला के अनुसार, अडूसा पेड़ की जड़, पत्ते और फूल सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. यह श्वास संबंधी समस्याओं के इलाज में कारगर औषधि है. कोरोना वायरस महामारी में सूखी खांसी की समस्या पहला लक्षण है. अडूसा का पौधा कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रामबाण औषधि साबित हो सकता है, क्योंकि यह कफ को पतलाकर कम करने का काम करता है. हालांकि, इसका सेवन करने से पहले आयुर्वेदाचार्य की सलाह ले लें. यह पौधा और भी कई शारीरिक समस्याओं के इलाज में काम आता है. आइए जानते हैं इसके औषधीय उपयोग के बारे में –

सिर दर्द दूर सकता है अडूसा सिर दर्द की समस्या को दूर करने के लिए अडूसा के फूल का इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए अडूसा के फूलों को सुखाकर इसके 10 ग्राम चूर्ण के साथ गुड़ मिलाकर चार बार लें. इससे तुरंत लाभ होगा.

आंखों को भी देता है राहत अडूसा के 2 से 4 ताजे फूलों को पानी में गर्म करके आंखों पर कुछ देर के लिए रखें. ऐसा करने से आंखों की सूजन ठीक होगी. इसके अलावा आंखों के लाल होने की समस्या भी दूर हो जाती है. आंखों को ठंडक मिलती है.

मुंह के छालों को करता है दूर अडूसा के दो से तीन पत्तों को चबाकर उसके रस को चूसने से छाले ठीक होते हैं. चबाए हुए पत्तों का रस चूसकर थूक देना चाहिए. दरअसल अडूसा पेट में ठंडक पहुंचाता है और कब्ज की समस्या को भी ठीक करता है. पाचन ठीक होने से मुंह में छाले स्वत: ठीक हो जाते हैं.

दांतों और मसूड़ों के दर्द में लाभकारी अडूसा की लकड़ी से दातुन करने से दांतों और मसूड़ों की समस्या ठीक होती है. इससे नियमित दातुन किया जाए तो दांतों व मसूड़ों के दर्द में राहत मिलेगी. दांत मजबूत होते हैं और दांतों से पीलापन भी दूर हो जाता है.

श्वास संबंधित सभी रोगों की रामबाण जड़ी बूटी अडूसा के ताजे पत्तों का रस निकालने के बाद इसमें शहद मिलाकर चाटने से खांसी और सांस संबंधित समस्याएं ठीक होती हैं. सूखी खांसी दूर करने के लिए अडूसा के पत्ते, मुनक्का और मिश्री का काढ़ा दिन में तीन से चार बार पीने से सूखी खांसी ठीक होती है. डॉक्टर की सलाह पर कोरोना के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं.

मासिक धर्म में सहायक

महिलाओं के मासिक धर्म में अनियमितता को ठीक करने के लिए भी अडूसा गुणकारी जड़ी-बूटी है. इसके लिए अडूसा के 10 ग्राम पत्ते, मूली और गाजर के बीज 6 ग्राम लेकर आधा लीटर पानी में उबालें. जब यह पानी एक चौथाई शेष रह जाए तो यह काढ़ा पीने से मासिक धर्म की समस्याएं ठीक होंगी. साथ ही अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या भी दूर होती है.

मूत्र दोष की समस्या में लाभकारीजिन लोगों को पेशाब ठीक से नहीं आती है या फिर उन्हें बार-बार जाना पड़ता है. इसके लिए खरबूजे के 10 ग्राम बीज और अडूसा के 10 ग्राम पत्ते लेकर अच्छी तरह पीसकर खाने से इस समस्या से छुटकारा मिलेगा.

मांसपेशियों का दर्द भी होता है दूर अडूसा के पत्तों के रस में तिल के तेल को मिलाकर शरीर में दर्द वाले स्थान पर मालिश करने से हाथ पैर की ऐंठन ठीक होती है, साथ ही मांसपेशियों को आराम मिलता है. इसके अलावा शरीर पर फोड़े-फुंसी होने पर अडूसा के पत्तों को पानी के साथ पीसकर घाव पर लगाने से फायदा मिलता है.

अस्वीकरण : इस लेख में दी गयी जानकारी कुछ खास स्वास्थ्य स्थितियों और उनके संभावित उपचार के संबंध में शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी योग्य और लाइसेंस प्राप्त चिकित्सक द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवा, जांच, निदान और इलाज का विकल्प नहीं है। यदि आप, आपका बच्चा या कोई करीबी ऐसी किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहा है, जिसके बारे में यहां बताया गया है तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें

Previous Post

चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर किया विरोध

Next Post

तीन दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण के लिये 100 का हुआ चयन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
तीन दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण के लिये 100 का हुआ चयन

तीन दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण के लिये 100 का हुआ चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.