• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

8 साल के आदित्य,नौवीं कक्षा में करेंगे पढ़ाई

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 3, 2019
in Life Style, Uttar Pradesh
0
8 साल के आदित्य,नौवीं कक्षा में करेंगे पढ़ाई
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

आदित्य की उम्र महज आठ साल की है लेकिन वह अब सीधे कक्षा नौ में दाखिला लेने जा रहा है। उनकी प्रतिभा को देखते हुये शासन ने उन्हें स्कूल में प्रवेश के लिये विशेष अनुमति दी है।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के 8 वर्षीय राष्ट्रम आदित्य की प्रतिभा उनसे एक कदम आगे चल रही है। 8 साल के आदित्य को यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त माध्यमिक कॉलेज में अब सीधे कक्षा नौ में प्रवेश मिलने जा रहा है। यूपी बोर्ड के प्रस्ताव पर शासन ने हाईस्कूल की जगह कक्षा नौ में प्रवेश देने की अनुमति दी है।
लखनऊ के एल्डिको उद्यान-टू रक्षाखंड रायबरेली रोड निवासी पवन कुमार आचार्य का दावा है कि उनका 8 वर्ष पूरा करने वाला बेटा राष्ट्रम आदित्य मेधावी छात्र है। उसने प्राथमिक शिक्षा किसी विद्यालय में नहीं ली है, बल्कि उसकी घर पर ही ऐसी पढ़ाई कराई गई है कि वह सीधे हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हो सकता है। पवन आचार्य ने यह आवेदन पिछले वर्ष अक्टूबर 2018 में किया था।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने इस मामले को यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव के पास भेजा। यूपी बोर्ड में प्रावधान है कि हाईस्कूल या फिर इंटर की परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं ही शामिल हो सकते हैं, जिनका कक्षा 9 व 11 में पहले पंजीकरण हो। हाईस्कूल के विद्यार्थी की उम्र 14 वर्ष होना अनिवार्य है। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि आदित्य के पिता को शासन के आदेश से अवगत कराया गया है। पवन आचार्य ने अक्टूबर 2018 में पहले उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को पत्र भेजा था। उसमें कहा गया था कि आदित्य की जन्म तारीख 17 अक्टूबर, 2010 है। वह आठ वर्ष का है और 2019 की हाईस्कूल की परीक्षा देना चाहता है। यूपी बोर्ड इसके पहले आठ वर्ष की सुषमा वर्मा व सात वर्ष की नैना जायसवाल को सीधे हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे चुका है।

Previous Post

उत्तराखंड: एक दिन में चार तेदुओं के शव मिलने से हड़कंप

Next Post

पहली बार रख रही हैं तीज का व्रत तो जरूर जान लें इसके नियम

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
पहली बार रख रही हैं तीज का व्रत तो जरूर जान लें इसके नियम

पहली बार रख रही हैं तीज का व्रत तो जरूर जान लें इसके नियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

July 4, 2026
जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

July 3, 2026
जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

July 4, 2026
जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

July 3, 2026
जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

July 4, 2026
जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

July 3, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.