संकल्प सवेरा, जौनपुर। भावों की आरती और आंसू का चंदन है
मां के सगुण सपूत, तुम्हारी स्मृति का वंदन है।
तुम आये तो तुमको पाकर पिता पुनीत हुए थे।
माता के वत्सल अंचल बीबीके तुम बीबी नव गीत हुए थे।
ऐसा लगा रामसूरत सिंह का गृह नंदन है।
मां के सगुण सपूत, तुम्हारी स्मृति का वंदन है।।
अमर शहीद पूर्व मंत्री स्व. उमानाथ सिंह पर लिखी गयी साहित्य वाचस्पति डॉ. श्रीपाल सिंह की क्षेम की यह कविता आज भी प्रासंगिक वे सज्जनता की मूर्ति, सरलता के अवतार और सबके लिए सहज और सुलभ थे।
बताते चलें कि स्व. सिंह के गुजरे हुए 27 वर्ष हो चुके हैं लेकिन आज भी उनकी प्रेरणा परिवार वालों व अन्य लोगों को मिलती रहती है। सोमवार को तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर हाल में उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा इनकी 27 वी पुण्यतिथि मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि त्याग, परोपकार, समर्पण, शालीनता, सादगी, विनम्रता, धैर्य सब कुछ उनके व्यक्तित्व में समाहित था। उनका मानना था कि सत्य की डगर कठिन होती है लेकिन अंतिम में परिणाम सत्य के पक्ष में ही जाता है। वह एक महान समाज सेवी थे।
राजनीतिक क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान थी। विशिष्ट अतिथि चेयर प्रोफेसर भारत अध्ययन केंद्र बीएचयू के डॉक्टर राकेश उपाध्याय ने कहा कि वह गरीबों व असहायों के हितों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।
यहीं कारण है कि उनके गुजरे 25 वर्ष हो हो चुके हैं लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के जेहन में है। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से सीख लेने की जरूरत है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुलपति डॉक्टर कीर्ति सिंह उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रभावित होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते वर्ष 24वीं पुण्यतिथि के मौके पर भाषण के दौरान उन्होंने जिले की एकमात्र मेडिकल कालेज का नाम उमानाथ सिंह के नाम करने की घोषणा की थी।
उनके अनुज भ्राता स्वर्गीय अशोक सिंह भी अपने बड़े भाई उमानाथ सिंह के नाम से शिक्षण संस्थानों को स्थापित किया वह भी अपने आप में एक मिसाल है। प्रतापगढ़ से आए हुए पूर्व विधायक हरी प्रताप सिंह ने कहा कि ठाकुर अशोक सिंह के भातृत्व प्रेम से समाज के अन्य लोगों को सीख लेने की जरुरत है।
स्व. उमानाथ सिंह ने अपने परिवार में जो संस्कार का बीज बोया वह आज भी विद्यमान है। उनका संस्कार ही उनके परिवार का धरोहर है। उसी संस्कार के रास्ते पर चल कर पुत्र व भतीजे समाज सेवा में लगे हुए हैं।
कार्यक्रम का संचालन टी डी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर समर बहादुर सिंह ने किया
टीडी कालेज के प्रबंधक राघवेंद्र सिंह व पूर्व सांसद के पी सिंह ने आए हुए अतिथियों को माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
अन्त में सभी का आभार अध्यक्ष डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह व टी डी कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र सिंह ने व्यक्त किया।
इस मौके पर शिवेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह,पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजपा अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, बी पी कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह, अकाउंटेड अजय सिंह, रितेश सिंह, शिक्षक नेता डॉ विजय सिंह,वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट आदि गणमान्य उपस्थित रहे।