नौपेड़वा(जौनपुर) प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जनपद प्रभारी उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत इरादों को 24 दलों के मजबूत गठबंधन भी नही डिगा सका। उन्होंने कहा कि बुआ व भतीजा का गठबंधन भी होगा यह कोई नही सोचा था।
कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि मल्हनी की जीत 2022 का मार्ग प्रशस्त करेगी। मल्हनी प्रभारी व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता मनोबल के साथ अपने-अपने बूथों को मजबूत करें जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की बदौलत हम जीत हासिल करने जा रहे है। राज्यमंत्री गिरीशचन्द यादव ने कहा कि भाजपा जाति-पाति की राजनीति नही करती।
मल्हनी में भी अब जातिवाद खत्म होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में पीढ़ी दर पीढ़ी की राजनीति हो रही है उसमें सुनिश्चित है कि अमुक सीट पर फला प्रत्याशी तय है। परन्तु भाजपा में कार्यकर्ता ही टिकट पाता है। अंत में प्रत्याशी मनोज सिंह ने लोगो के प्रति आभार जताया।
इस दौरान विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश चौधरी, पूर्व विधायिका सीमा द्विवेदी, पूर्व सांसद केपी सिंह, पाणिनी सिंह, बब्बू सिंह, ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह, सन्दीप सिंह, रामविलास पाल, ओमप्रकाश त्रिपाठी, अनीता रावत, भूपेश सिंह, शैलेंद्र दूबे, सूर्यप्रकाश चौबे, मनोज सिंह प्रधान सहित ने संबोधित किया। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने किया।