सतकर्मो से ही होती है व्यक्ति की पहचान:सुधाकर
सिकरारा,संकल्प सवेरा ।क्षेत्र के भभौरी स्थित माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान में रविवार को संस्थापक स्व0 ठाकुर माता प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई।मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय ने माता प्रसाद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति को उनके द्वारा किये गए शतकर्मो से याद किया जाता है।आज क्षेत्र के असंख्य छात्रों को इनके नाम से संचालित विद्यालय शिक्षा दे रहे है ।ये सभी शिक्षक संस्थान डॉ0 समर बहादुर सिंह व डॉ0 विजय बहादुर सिंह के अथक परिश्रम की बदौलत क्षेत्रवासियों को शिक्षा व ज्ञानरूपी शीतलता प्रदान कर रहा है ।कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का स्वागत तिलक राज सिंह ने किया ।और संचालन शिव प्रताप सिंह ने किया।













