• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

वंदेमातरम् केवल गीत नहीं, भारत की राष्ट्रीय चेतना और आत्मगौरव का उद्घोष : मिथिलेश

Vande Mataram is not just a song, it is a proclamation of India's national consciousness and self-pride: Mithiles

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 15, 2026
in Jaunpur, Purvanchal News
0
वंदेमातरम् केवल गीत नहीं, भारत की राष्ट्रीय चेतना और आत्मगौरव का उद्घोष : मिथिलेश
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

*वंदेमातरम् केवल गीत नहीं, भारत की राष्ट्रीय चेतना और आत्मगौरव का उद्घोष : मिथिलेश

*प्रज्ञा प्रवाह ‘युवा आयाम’, काशी प्रान्त द्वारा एक दिवसीय बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन*

*संगोष्ठी में युवाओं ने बड़ी संख्या में किया प्रतिभाग, भारतीय सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रबोध पर हुआ विमर्श*

प्रयागराज। प्रज्ञा प्रवाह ‘युवा आयाम’, काशी प्रान्त के तत्वावधान में रविवार, 15 नवंबर 2026 को वात्सल्य सभागार, वात्सल्य अस्पताल परिसर, सिविल लाइंस, प्रयागराज में ‘प्राक् लोकमंथन’ के अंतर्गत एक दिवसीय बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘राष्ट्र की जय चेतना का गान – वंदेमातरम्’ रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय चेतना एवं ज्ञान परंपराओं से जोड़ते हुए इन विषयों पर बौद्धिक संवाद और चिंतन के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती मोमी डे, क्षमा पांडेय, शिवा पांडेय एवं शिवानी पांडेय द्वारा वंदेमातरम् के सामूहिक गायन से हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय शिक्षण बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश आदरणीय मिथिलेश नारायण जी ने वंदेमातरम् के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वंदेमातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय चेतना, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान यह गीत क्रांतिकारियों एवं देशभक्तों के लिए प्रेरणा और संघर्ष का उद्घोष बना। उन्होंने कहा कि वंदेमातरम् भारतीय सांस्कृतिक अस्मिता और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने तथा भारतीय सांस्कृतिक चेतना को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन करते हुए डॉ. मृत्युंजय राव परमार ने वंदेमातरम् की ऐतिहासिक यात्रा एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलनों में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार इस गीत ने विभिन्न आंदोलनों में जनमानस को ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की। विशेष रूप से बंग-भंग आंदोलन के दौरान वंदेमातरम् राष्ट्रीय जागरण और जनएकता का सशक्त उद्घोष बनकर उभरा। उन्होंने इस गीत की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित किया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने अपने संबोधन में प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति, परंपरा और बौद्धिक विरासत से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के भीतर सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए आयोजकों को बधाई दी।
प्रज्ञा प्रवाह के प्रान्त सह संयोजक श्री संतोष त्रिपाठी जी ने अपने उद्बोधन में लोकमंथन की अवधारणा एवं उसके पूर्व आयोजित प्राक् लोकमंथन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकमंथन भारतीय लोकचेतना, संस्कृति और ज्ञान परंपराओं के विभिन्न आयामों पर विमर्श का एक महत्त्वपूर्ण मंच है। प्राक् लोकमंथन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर युवाओं को इस वैचारिक यात्रा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम के संयोजक डॉ. कुँवर शेखर एवं युवा आयाम के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने वंदेमातरम् की ऐतिहासिक यात्रा, बंग-भंग आंदोलन में इसकी भूमिका तथा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इसके प्रेरणादायी योगदान पर अपने विचार रखे। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर भी सार्थक विमर्श हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के निदेशक एवं प्रज्ञा प्रवाह के प्रान्त संयोजक प्रो. योगेंद्र प्रताप सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए केवल आर्थिक विकास पर्याप्त नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय एकात्मता और सामाजिक उत्तरदायित्व का भाव भी आवश्यक है। युवाओं को भारत के इतिहास, साहित्य, संस्कृति और महापुरुषों के विचारों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने ऐसे आयोजनों को युवाओं के वैचारिक एवं बौद्धिक विकास के लिए महत्त्वपूर्ण बताया।
संगोष्ठी के संयोजक यूनाइटेड विश्वविद्यालय, प्रयागराज के अंग्रेजी विभाग में आचार्य डॉ. कुँवर शेखर गुप्ता (प्रान्त संयोजक, प्रज्ञा प्रवाह ‘युवा आयाम’, काशी प्रान्त) ने उपस्थित प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि इस संगोष्ठी के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय चेतना से जुड़े महत्त्वपूर्ण विषयों पर संवाद और ज्ञानार्जन का अवसर प्रदान करना है। आज का युवा अपने करियर और आजीविका के लिए निरंतर प्रयासरत है, किंतु इसके साथ-साथ उसके जीवन में बौद्धिक चिंतन, सांस्कृतिक समझ और राष्ट्र से जुड़े विषयों पर अध्ययन एवं विमर्श की भी आवश्यकता है। केवल करियर निर्माण ही पर्याप्त नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों का भी बोध होना चाहिए। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और राष्ट्रीय विषयों के अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करना ही इस पहल का मूल उद्देश्य है।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन पं. शनि भट्ट, सह प्रान्त प्रमुख, युवा आयाम ‘उन्मेष’, प्रज्ञा प्रवाह, काशी प्रान्त द्वारा किया गया।
संगोष्ठी में प्रान्त व्यवस्था प्रमुख डॉ. कीर्ति सिंह, प्रोफेसर भावना सिंह चौहान, प्रोफेसर प्रज्ञा सिंह, प्रोफेसर संजय सिंह, डॉ. अरुण कुमार वर्मा, डॉ. सुभाष कुमार, डॉ. देशदीपक सिंह, डॉ. शिवेन्द्र सिंह, श्री आशीष गुप्ता, प्रखर गंगवार, बारिया वकील, अनन्या मिश्रा, उत्कर्ष, एकता पाठक, ओमकार सहित शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं सैकड़ों युवाओं ने सहभागिता की।

Previous Post

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

वंदेमातरम् केवल गीत नहीं, भारत की राष्ट्रीय चेतना और आत्मगौरव का उद्घोष : मिथिलेश

वंदेमातरम् केवल गीत नहीं, भारत की राष्ट्रीय चेतना और आत्मगौरव का उद्घोष : मिथिलेश

November 15, 2026
जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

November 11, 2026
मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

November 11, 2026
जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जौनपुर को ₹3,650 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात

November 5, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
वंदेमातरम् केवल गीत नहीं, भारत की राष्ट्रीय चेतना और आत्मगौरव का उद्घोष : मिथिलेश

वंदेमातरम् केवल गीत नहीं, भारत की राष्ट्रीय चेतना और आत्मगौरव का उद्घोष : मिथिलेश

November 15, 2026
जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

November 11, 2026
मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

November 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

वंदेमातरम् केवल गीत नहीं, भारत की राष्ट्रीय चेतना और आत्मगौरव का उद्घोष : मिथिलेश

वंदेमातरम् केवल गीत नहीं, भारत की राष्ट्रीय चेतना और आत्मगौरव का उद्घोष : मिथिलेश

November 15, 2026
जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं एवं मेलार्थियों की भीड़

November 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.