मिशन शक्ति–6.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं स्वावलम्बन को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में मिशन शक्ति–6.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान महिला उपनिरीक्षक प्रमिला, महिला आरक्षी रीना मुंडा, हरिकेश गौतम समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं एवं शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा उनके प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण की कार्रवाई की गई।
पुलिस एवं संबंधित विभागों के समन्वय से शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, परिवारों में आपसी सामंजस्य एवं सौहार्द बढ़ाने, पारिवारिक विवादों के समाधान में मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका मजबूत करने तथा उनकी कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।
मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।
महिला सुरक्षा हेल्पलाइन: 1090 (वूमेन पावर लाइन)
ADG जोन वाराणसी | उत्तर प्रदेश पुलिस












