डोभी के लेखाकार लालजी राम का तबादला, सुजानगंज भेजे गए

जौनपुर, संकल्प सवेरा। जिला विकास कार्यालय, जौनपुर की ओर से विकास खंड डोभी में कई वर्षों से तैनात लेखाकार लालजी राम का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण कर दिया गया। जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी द्वारा जारी कार्यालय आदेश में उन्हें विकास खंड सुजानगंज में स्थानांतरित किए जाने का निर्देश दिया गया है।
आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी जौनपुर की स्वीकृति दिनांक 27 अगस्त 2026 के क्रम में यह स्थानांतरण किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
कार्यालय द्वारा जारी पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्त श्रम-रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।











