कृपाशंकर सिंह ने किया तूफानी जनसंपर्क, बोले—नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत
बीकानेर, संकल्प सवेरा। नगर निगम चुनाव को लेकर बीकानेर में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। वार्ड संख्या 46 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शशिकांत गेहलोत के कार्यालय का उद्घाटन बीकानेर के पर्यवेक्षक एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने मंगलवार को फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड के नागरिकों एवं मतदाताओं से संवाद किया और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।
जनसंपर्क कार्यालय उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि चुनाव केवल प्रत्याशी चुनने का अवसर नहीं है, बल्कि क्षेत्र के विकास की दिशा तय करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।
भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत : कृपाशंकर सिंह
श्री सिंह ने आगे कहा कि बीकानेर सहित प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है, उससे स्पष्ट है कि जनता विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में अपना समर्थन देने का मन बना चुकी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क करें और भाजपा की नीतियों, विकास के दृष्टिकोण तथा जनकल्याणकारी सोच को जनता के सामने रखें।
सिंह ने कहा कि जनसेवा, विकास और संगठनात्मक एकजुटता भाजपा की चुनावी ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर पार्टी नगर निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी।।
कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने वार्ड के विभिन्न हिस्सों में मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने की रणनीति पर काम किया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने, अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने और चुनाव अभियान को प्रभावी बनाने का आह्वान किया। चुनाव के अंतिम चरण तक इसी उत्साह और एकजुटता के साथ जनता के बीच रहना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही भाजपा के चुनाव अभियान को मजबूती प्रदान करती है।
उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड 46 में भाजपा प्रत्याशी शशिकांत गेहलोत को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा और नगर निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत दर्ज करेगी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी भाजपा नेताओं को अवगत कराया। भाजपा नेताओं ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।















