टीडी कॉलेज प्रवेश परीक्षा के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा
जौनपुर, संकल्प सवेरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, टीडी कॉलेज इकाई द्वारा टीडी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय प्रवेश परीक्षा के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर छात्रहित में हेल्प डेस्क एवं महर्षि जामदग्नि जल मंदिर का संचालन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रवेश परीक्षा के प्रथम दिवस पर अभाविप के प्रांत अध्यक्ष प्रो. महेंद्र त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक एवं विभाग संयोजक शानू सिंह, जिला प्रमुख प्रो. हरिओम त्रिपाठी, प्रांत कार्यसमिति सदस्य हर्षवर्ध एवं शिवम सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक हर्ष द्वारा किया गया|
प्रवेश परीक्षा के दोनों दिनों में परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक तीन पालियों में परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों का मार्गदर्शन किया। हेल्प डेस्क के माध्यम से परीक्षा कक्षों, प्रवेश प्रक्रिया, विषय चयन एवं अन्य आवश्यक जानकारियों के संबंध में सहयोग प्रदान किया गया। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए महर्षि जमदग्नि जल मंदिर के माध्यम से शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई, जिसका लाभ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने प्राप्त किया।
दो दिनों के दौरान अनेक विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सेवा एवं छात्रहित के कार्यों की सराहना की। परीक्षा के उपरांत कई विद्यार्थियों ने संगठन के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा भविष्य में परिषद के साथ जुड़कर कार्य करने की इच्छा व्यक्त करते हुए अपना संपर्क विवरण उपलब्ध कराया।
अभाविप के प्रदेश संयोजक शानू सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र समस्याओं के समाधान के लिए ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के हर सुख-दुःख में सहभागी बनने का कार्य करती है। प्रवेश परीक्षा के दौरान संचालित हेल्प डेस्क एवं जल सेवा इसी भावना का प्रतीक है।
इस अवसर पर नगर मंत्री सचिन सिंह,हर्ष साहू,साधना सोनकर,प्रिंस,रिया, रिमझिम, रिशू,गौरव, नितेश तिवारी, ईशान, सुमित कुमार, रोली, शुभम पाल एवं शिवम चौरसिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। परिषद द्वारा प्रवेश परीक्षा के अंतिम दिवस पर भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा हेतु हेल्प डेस्क एवं महर्षि जामदग्नि जल मंदिर का संचालन जारी रखा जाएगा।













