गिरीश चंद्र यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी बातों को लोगों ने सुना
जौनपुर, संकल्प सवेरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता को सम्बोधित मन की बात का लाइव प्रसारण रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे नगर के होटल रिवर व्यू के हाॅल में आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री को सुना। कार्यक्रम में राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि मन की बात का 134वें एपिसोड में जनपद लाइव जुड़कर प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी बातों को सुना गया।
जिसमें उन्होंने भारत की प्राचीनतम चीजों, नदियों और युवाओं आदि के बारे में मार्गदर्शन किया। उनके इस प्रेरणादायी मार्गदर्शन को हम सभी अपने जीवन में उतारकर जनता के बीच ले जाने का कार्य करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि 134वें महीने में जौनपुर जिला मन की बात के लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री जी से जुड़ा और उनकी बातों को सुना। यह जिले के लिए बहुत गौरव का पल है। प्रधानमंत्री जी ने गरीब जनता के विषय में बात किया। गर्मी में लू से बचाव हेतु आम के पना के सेवन करने की बात की और छोटी-छोटी बातों का जिक्र देश की जनता के बीच किया। श्री प्रजापति ने कहा कि समाज में जो लोग अच्छा काम कर रहे हैं उनकी सराहना करनी चाहिए। इससे औरों को प्रेरणा मिलेगी और प्रधानमंत्री के विकसित भारत का सपना निश्चित रूप 2047 में पूरा होगा।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक, काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, महामंत्री अशोक चैरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, सुधांशु सिंह, बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, पूर्व सांसद डा0 कृष्ण प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह,
नगर पालिका चेयरमैन मनोरमा मौर्या, डा0 अंजना सिंह, अंजना श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह, अंजू पाठक, कृष्ण कुमार जायसवाल, करंजाकला ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, सुलभ श्रीवास्तव, डा0 कमलेश, कुंवर प्रदीप सिंह, धर्मपाल कन्नौजिया, जसविन्दर सिंह, विपिन सिंह, धर्मेन्द्र मिश्रा, प्रदीप तिवारी आदि उपस्थित रहे।










