• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जौनपुर की प्रतिभाएं महानगरों तक जिले का नाम रोशन कर रही: कृपाशंकर सिंह

Jaunpur's talents are bringing glory to the district till the metros: Kripashankar Singh

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 17, 2026
in Jaunpur, Purvanchal News
0
जौनपुर की प्रतिभाएं महानगरों तक जिले का नाम रोशन कर रही: कृपाशंकर सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर की प्रतिभाएं महानगरों तक जिले का नाम रोशन कर रही: कृपाशंकर सिंह

शौर्य, शक्ति और स्वाभिमान सम्मेलन में क्षत्रिय समाज की एकजुटता पर जोर

जौनपुर, संकल्प सवेरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में रविवार को सिद्दीकपुर स्थित मां दुर्गा हायर सेकेंड्री स्कूल में राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर “शौर्य शक्ति स्वाभिमान सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाग लिया और समाज की एकता, शिक्षा तथा नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि “शौर्य प्रतिभा सम्मान” जैसे कार्यक्रम समाज की प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जौनपुर की प्रतिभाएं महानगरों तक जिले का नाम रोशन कर रही हैं। समाज को नकारात्मक सोच और गलत संगत से बचाने की आवश्यकता है।

गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जौनपुर से उनका तीन पीढ़ियों का गहरा संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को अपने पूर्वजों के त्याग, बलिदान और गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि संघर्ष और परिश्रम के बिना नेतृत्व संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा से गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद के लिए जाना जाता रहा है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ग के लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए, तभी समाज को मजबूत नेतृत्व का अवसर मिलेगा।

गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि केवल महापुरुषों की जयंती मनाने से समाज का विकास नहीं होगा, बल्कि हर परिवार को अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज में मतभेद होने पर संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। साथ ही उन्होंने परिवारों से हर छह महीने में सामूहिक भोज आयोजित करने की अपील की, जिससे पारिवारिक और सामाजिक संबंध मजबूत हो सकें।

एडवोकेट डॉ. ए.पी. सिंह ने कहा कि समाज को बांटने की कोशिश करने वालों को क्षत्रिय समाज कभी सफल नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि जहां भी समाज पर अत्याचार होगा, वहां क्षत्रिय समाज एकजुट होकर आवाज उठाने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, श्याम राज सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक भोपाल सिंह ‘भोले’ समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुखवीर सिंह भदौरिया ने किया।

Previous Post

Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर की प्रतिभाएं महानगरों तक जिले का नाम रोशन कर रही: कृपाशंकर सिंह

जौनपुर की प्रतिभाएं महानगरों तक जिले का नाम रोशन कर रही: कृपाशंकर सिंह

May 17, 2026
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाए: जिलाधिकारी 

Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर

May 17, 2026
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाए: जिलाधिकारी 

टोल प्लाजा पर जबरन वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में आक्रोश

May 16, 2026
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाए: जिलाधिकारी 

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाए: जिलाधिकारी 

May 16, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जौनपुर की प्रतिभाएं महानगरों तक जिले का नाम रोशन कर रही: कृपाशंकर सिंह

जौनपुर की प्रतिभाएं महानगरों तक जिले का नाम रोशन कर रही: कृपाशंकर सिंह

May 17, 2026
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाए: जिलाधिकारी 

Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर

May 17, 2026
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाए: जिलाधिकारी 

टोल प्लाजा पर जबरन वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में आक्रोश

May 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर की प्रतिभाएं महानगरों तक जिले का नाम रोशन कर रही: कृपाशंकर सिंह

जौनपुर की प्रतिभाएं महानगरों तक जिले का नाम रोशन कर रही: कृपाशंकर सिंह

May 17, 2026
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाए: जिलाधिकारी 

Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर

May 17, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.