• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

समाजवादी विचारों ने उन्हें बनाया छोटे लोहिया और SIR कार्य में समाजवादी PDA प्रहरी कर रहे गंभीर प्रयास: राममूर्ति वर्मा

Socialist ideas made him Chhote Lohia and socialist PDA watchmen are making serious efforts in SIR work: Ramamurthy Verma

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 22, 2026
in Jaunpur, Purvanchal News
0
समाजवादी विचारों ने उन्हें बनाया छोटे लोहिया और SIR कार्य में समाजवादी PDA प्रहरी कर रहे गंभीर प्रयास: राममूर्ति वर्मा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

समाजवादी विचारों ने उन्हें बनाया छोटे लोहिया और SIR कार्य में समाजवादी PDA प्रहरी कर रहे गंभीर प्रयास: राममूर्ति वर्मा

जौनपुर, संकल्प सवेरा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में नगर के होटल रिवर व्यू में महान समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि सादगी के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में मनाई गई तथा उनके विचारों पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का पुनः संकल्प लिया। तत्पश्चात SIR कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
पुण्यतिथि कार्यक्रम एवं SIR कार्य की समीक्षा बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा जी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
सर्वप्रथम राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जी के जनपद आगमन पर बुके देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया,
तत्पश्चात ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने सदन को कार्यक्रम से अवगत कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा ने कहा कि समाजवादी विचारों पर दृढ़ता के कारण स्व जनेश्वर मिश्र जी को छोटे लोहिया की उपाधि मिली आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनको नमन करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का पुनः संकल्प लेते हैं।
मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि SIR कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी ने गंभीरता से लिया और जमीन पर उतरकर समाजवादी प्रहरियों ने काम किया जो असंभव को संभव बनाने जैसा है।
आज भी देश एवं प्रदेश की सरकारों की साजिश के तहत SIR के आंड में NRC करवा रही है जिससे बड़ी संख्या में PDA समाज के लोग मतदाता सूची से बाहर हो जाएं, लेकिन समाजवादी प्रहरी ऐसा करने नही देंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र जी समाजवादियों के आदर्श रहे उनके विचार उन्हें सदैव समाजवादियों का आदर्श बनाए रखेंगे।
उनके विचारों पर चलने के पुनः संकल्प के साथ उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
SIR कार्य को जनपद में समाजवादी प्रहरियों के सहयोग से शत प्रतिशत सफलता पूर्वक कराया जा रहा है इस कार्य के लिए समाजवादी पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता और जनता जनार्दन के सहयोग की सराहना करते हैं।
युवा मतदाता जो 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष के हो रहे हैं उनका फॉर्म 6 बड़ी संख्या में बनवाने का कार्य करेंगे।
छूटे और कटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से जोड़ने के लिए भी फॉर्म 6 बड़ी संख्या में भरवाने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम के बीच में ही समाजवादी पार्टी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव एवं विजय बहादुर गौतम जी को अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, सुशील दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल, महेंद्र प्रताप यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, राजेंद्र यादव टाइगर, डॉ जितेंद्र यादव, सुरेश यादव, रमापति यादव पूर्व प्रमुख, ज़िला सचिव गण राजदेव पाल, अजय त्रिपाठी, अशोक यादव, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, विजय बहादुर गौतम, जगन्नाथ यादव, डॉ शबनम नाज़, रत्नाकर चौबे, विधानसभा अध्यक्ष गण रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, निज़ामुद्दीन अंसारी, रामू मौर्य, नंदलाल यादव, अशोक यादव, दिलीप प्रजापति, शर्मिला रमेश, राम अभिलाष यादव, रजनीश मिश्र ने भी संबोधित किया।
पुण्यतिथि में तथा SIR समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से मछलीशहर की विधायक डॉ रागिनी सोनकर, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, संजय सरोज, राजेश यादव राजन, रुखसार अहमद, अनवारूल हक गुड्डू,गुलाब यादव, संजीव साहू,रीठी, भूपेश पाण्डेय, आजाद यादव नेता, सोनी सेठ, सुशीला यादव, अरविंद यादव, विवेक यादव, राहुल त्रिपाठी, देवेंद्र साहू, अरशद अंसारी, धीरज बिंद, धर्मेंद्र सोनकर, बच्चा यादव सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
कार्यक्रम के अंत में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल एवं राष्ट्रीय सचिव राम मूर्ति वर्मा ने पत्रकार बंधुओ से प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

Previous Post

प्रो. प्रमोद कुमार यादव को  मिला अल्ट्रासोनिक सोसायटी ऑफ इंडिया का प्रतिष्ठित “डॉ. एस. पार्थसारथी मेमोरियल अवार्ड” 

Next Post

नेताजी का योगदान स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

March 9, 2026
झूठ बोलने से अच्छा है कि सच बोलकर अपना दुश्मन बना लिया जाय: कृपाशंकर सिंह 

झूठ बोलने से अच्छा है कि सच बोलकर अपना दुश्मन बना लिया जाय: कृपाशंकर सिंह 

March 7, 2026
इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

March 9, 2026
झूठ बोलने से अच्छा है कि सच बोलकर अपना दुश्मन बना लिया जाय: कृपाशंकर सिंह 

झूठ बोलने से अच्छा है कि सच बोलकर अपना दुश्मन बना लिया जाय: कृपाशंकर सिंह 

March 7, 2026
इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

March 9, 2026
झूठ बोलने से अच्छा है कि सच बोलकर अपना दुश्मन बना लिया जाय: कृपाशंकर सिंह 

झूठ बोलने से अच्छा है कि सच बोलकर अपना दुश्मन बना लिया जाय: कृपाशंकर सिंह 

March 7, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.