युवाओं के लिए प्रेरणास़्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद: दयाशंकर
देशभक्ति के गीतों से छात्रों ने मनमोहा

गाजीपुर, संकल्प सवेरा। स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणास़्त्रोत हैं। वे संदेश देते हैं कि उठो, जागो और जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये तब तक संघर्ष करते रहो। उक्त उद्गार प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु ने नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मैनपुर के 46वें वार्षिकोत्सव पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि अमेरिका के शिकागो में भारतीय संस्कृति का डंका बजाकर पूरे विश्व को हतप्रभ कर दिया। समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में स्काउट गाइड के छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। छात्रों ने देशभक्ति के गीतों की संगीतमय प्रस्तुति से राष्ट्रीय ऊर्जा का संचार किया। अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। स्वागत भाषण वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने अध्यक्षता सर्वानंद सिंह ने किया।
आगन्तुकों के प्रति आभार ज्ञापन यूपी भाजपा के प्रवक्ता एवं विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम, प्रदीप सिंह सफायर रत्नाकर सिंह अजीत सिंह विनय सिंह विनोद सिंह सर्वेश सिंह करिया सिंह और मैनपुरी गांव के प्रधान जयप्रकाश सिंह उपस्थित रहे।












