• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

क्षय रोगियों को गोद लेकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने किया सराहनीय काम: बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’

Purvanchal University did commendable work by adopting tuberculosis patients:Brijesh Singh 'Princeu',

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 17, 2025
in Jaunpur, Purvanchal News
0
क्षय रोगियों को गोद लेकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने किया सराहनीय काम: बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

क्षय रोगियों को गोद लेकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने किया सराहनीय काम: बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’

विश्वविद्यालय ने गोद लेकर क्षय रोगियो को वितरित किया पोषण सामग्री

राष्ट्रीय सेवा योजना भवन विश्वविद्यालय परिसर में हुआ कार्यक्रम

जौनपुर,संकल्प सवेरा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के अवसर 100 क्षय रोगियों को गोद लेकर पोषण सामग्री का वितरण एवं गोद लेने वाले नि:क्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ सदस्य विधान परिषद, जौनपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वन्दना सिंह के नेतृत्व में शिक्षा,शोध,नवाचार के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे लिए यह गौरव का विषय है आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 75वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री जी का सपना है कि 2025 तक भारत को पूर्ण रूप से टीबी मुक्त करना है। उनके जन्मदिन पर हमारा विश्वविद्यालय राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत नि:क्षय मित्र बनकर 100 क्षय रोगियों को गोद लेकर आज पोषण सामग्री वितरित कर रहा है।
विशिष्ट अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल सिंह ने क्षय रोगियों को विस्तार से क्षय रोग के बारे में बताया। पोषण सामग्री के समय पर उपयोग करने एवं दवाओं के नियमित सेवन की सलाह दी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि हमारा विश्वविद्यालय माननीय कुलाधिपति जी एवं शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करता है।आज जितने भी क्षय रोगी गोद लिए गए हैं। उनका समय-समय पर पोषण किया जाएगा और उन्हें स्वस्थ होने में मदद की जाएगी।
स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने किया। उन्होंने विस्तार से बताया की वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक 3260 क्षय रोगियों को गोद लिया जा चुका है। उन्हें समय-समय पर पोषण सामग्री देकर स्वस्थ होने में मदद की गई। विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए क्षय रोगियों की स्वस्थ होने की सफलता दर 95% से अधिक है।
धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वक, राष्ट्रीय सेवा योजना, डॉ राज बहादुर यादव ने दिया।
प्रधानमन्त्री टी.बी.मुक्त भारत आभियान से अब टीबी रोगियों में भारी कमी आई है। इसके लिए सबको चेतना होगा तथा टीबी रोगियों के उपचार में सभी के सहयोग से ही 2025 तक भारत टीबी मुक्त हो सकेगा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ सुशील कुमार अग्रहरी एवं सुमित सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर प्रमोद कुमार यादव,आइक्यूएसी समन्वयक प्रोफेसर गिरिधर मिश्र, प्रोफेसर अविनाश पाथर्डीकर, डॉ धीरेंद्र कुमार चौधरी, डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ अवधेश कुमार, अनिल मौर्य,सलिल यादव, सर्वेश कुमार यादव,प्रमोद कुमार, राजू श्रीवास्तव, गुलाब कनौजिया, संदीप यादव ,प्रमोद, मुन्ना रावत, संतोष आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर सब्जी बेचकर विरोध प्रदर्शन किया

Next Post

विश्कर्मा जयंती पर प्रशिक्षणार्थियों को किया सम्मानित

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
विश्कर्मा जयंती पर प्रशिक्षणार्थियों को किया सम्मानित

विश्कर्मा जयंती पर प्रशिक्षणार्थियों को किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा निखरती है -डॉ. सुषमा पटेल

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा निखरती है -डॉ. सुषमा पटेल

March 29, 2026
संगीत संध्या ‘उमंग’ में सुरों की छटा बिखरी, कलाकारों ने बांधा समां

संगीत संध्या ‘उमंग’ में सुरों की छटा बिखरी, कलाकारों ने बांधा समां

March 29, 2026
महाराजा निषाद राज जयंती पर भव्य आयोजन, मातृशक्ति का हुआ सम्मान

महाराजा निषाद राज जयंती पर भव्य आयोजन, मातृशक्ति का हुआ सम्मान

March 26, 2026
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ आज गंगा आरती में शामिल होंगे कृपाशंकर सिंह

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ आज गंगा आरती में शामिल होंगे कृपाशंकर सिंह

March 26, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा निखरती है -डॉ. सुषमा पटेल

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा निखरती है -डॉ. सुषमा पटेल

March 29, 2026
संगीत संध्या ‘उमंग’ में सुरों की छटा बिखरी, कलाकारों ने बांधा समां

संगीत संध्या ‘उमंग’ में सुरों की छटा बिखरी, कलाकारों ने बांधा समां

March 29, 2026
महाराजा निषाद राज जयंती पर भव्य आयोजन, मातृशक्ति का हुआ सम्मान

महाराजा निषाद राज जयंती पर भव्य आयोजन, मातृशक्ति का हुआ सम्मान

March 26, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा निखरती है -डॉ. सुषमा पटेल

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा निखरती है -डॉ. सुषमा पटेल

March 29, 2026
संगीत संध्या ‘उमंग’ में सुरों की छटा बिखरी, कलाकारों ने बांधा समां

संगीत संध्या ‘उमंग’ में सुरों की छटा बिखरी, कलाकारों ने बांधा समां

March 29, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.