• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

राजनीति में शुचिता के पर्याय थे उमानाथ सिंह : महेनद्रनाथ पांडेय

Umanath Singh was synonymous with purity in politics:

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 13, 2025
in Jaunpur, Purvanchal News
0
राजनीति में शुचिता के पर्याय थे उमानाथ सिंह : महेनद्रनाथ पांडेय
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

राजनीति में शुचिता के पर्याय थे उमानाथ सिंह : महेनद्रनाथ पांडेय
पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

जौनपुर,संकल्प सवेरा। उमानाथ सिंह राजनीति में शुचिता के पर्याय थे। उनके व्यक्तित्व में सहजता सरलता एवं मृदुभाशिता का समावेश था। उक्त उद्गार पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्रनाथ पांडेय ने उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह की 31वीं पुण्यतिथि पर तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया।

उन्होंने कहाकि जिन दिनों पूरे देश में कांग्रेस की तूती बोलती थी उन दिनों उमानाथ सिंह ने राजनीति में पदार्पण किया। वे सत्ता की राजनीति करते तो कांग्रेस का दामन थामते, परंतु उन्होंने सत्ता की बजाय पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को चुना जो समाज के अंतिम व्यक्ति को रहने खाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर केन्द्रित है। श्री पांडेय ने कहाकि उमानाथ सिंह ने पूर्वांचल की राजनीति को नयी दिशा दी। सत्ता द्वारा प्रायोजित अत्याचारों का विरोध करते हुए उन्होंने प्राणोत्सर्ग किया।

विशिश्ट अतिथि के रूप में पधारे पूर्व सांसद विद्या सागर सोनकर ने अनेक संस्मरणों के माध्यम से स्व. उमानाथ सिंह के शील, संयम और अनुशासनप्रियता पर प्रकाश डाला। समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश यादव ने कहाकि वे प्रदेश के जिस भी कोने में जाते हैं वहां जौनपुर का होने के कारण लोग मुझसे स्व. उमानाथ सिंह के बारे में पूछते हैं। इसी से उस विराट व्यक्तित्व की लोकप्रियता का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

संकल्प सवेरा आज जौनपुर शहर में 12000 लोगों को सरकार की ओर से घर की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। यह स्व. उमानाथ सिंह की आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, वशिश्ठ नारायण सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों को पुश्प गुच्छ स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम् प्रदान करके सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर विधायक रमेश सिंह, प्रबंधक देवेन्दर सिंह, प्राचार्य डा. रामआसरे सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. विनोद सिंह, दुश्यंत सिंह, वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, राजबहादुर सिंह, डा. अजय दूबे, डा. राजदेव दूबे, डा. हरिओम त्रिपाठी, डा. आरएन त्रिपाठी, नितिन सिंह, राकेश सिंह, हरिश्चन्द्र सिंह, डा. ओपी रघुवंश, राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे। आगन्तुकों का अभिवादन तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेन्द्र सिंह, संचालन पूर्व प्राचार्य डा. समरबहादुर सिंह तथा आभार पूर्व सांसद केपी सिंह ने किया।

इनबाक्स
जिला अस्पताल में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
जौनपुर। पूर्व मंत्री स्व. उमानाथ सिंह की 31वीं पुण्यतिथि पर अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में उमानाथ सिंह की प्रतिमा पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने माल्यार्पण किया। इसके बाद रोगियों को फल वितरित हुआ।

Previous Post

शहीद उमानाथ सिंह के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता: कुलपति

Next Post

बलिया सांसद सनातन पाण्डेय का सपा नेत्री उषा जायसवाल ने किया स्वागत

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बलिया सांसद सनातन पाण्डेय का सपा नेत्री उषा जायसवाल ने किया स्वागत

बलिया सांसद सनातन पाण्डेय का सपा नेत्री उषा जायसवाल ने किया स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल

कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल

September 27, 2026
जौनपुर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

जौनपुर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

September 26, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

अजय राय हत्याकांड: अभियुक्त संजय राय से हुई जिरह

September 25, 2026
सेवा कार्यों से नई पहचान बना रहा लायंस क्लब शाहगंज खुशबू : गीता जायसवाल

सेवा कार्यों से नई पहचान बना रहा लायंस क्लब शाहगंज खुशबू : गीता जायसवाल

September 25, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल

कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल

September 27, 2026
जौनपुर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

जौनपुर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

September 26, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

अजय राय हत्याकांड: अभियुक्त संजय राय से हुई जिरह

September 25, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल

कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल

September 27, 2026
जौनपुर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

जौनपुर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

September 26, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.