गायक आशीष पाठक अमृत की दूरदर्शन पर प्रस्तुति

जौनपुर,संकल्प सवेरा। जिला मुख्यालय से सटे बाजार रामदयालगंज (कुकरिहावा) पचोखर हरखपुर ग्राम निवासी आशीष पाठक अमृत दूरदर्शन चैनल पर 24 और 25 मई को रात 9 बजे अपने गीतों की प्रस्तुति दिए श्री पाठक ने दो जीत गए जिसमें बड़ी मजा प्रधानी में मुन्नी के फीस न भरल बाबा के किताब नहीं आईल झूमकर गाया इस गीतों के रिकॉर्डिंग लखनऊ में हुआ।
कार्यक्रम का नाम लोकरंग सुरो के संग है कार्यक्रम के संचालक संतोष राय एवं सीमा साही हैं। सहयोगी प्रोडशर ध्रुवचंद जी ने किया सहयोगी संजय दुबे के साथ कई कलाकार इस कार्यक्रम में भाग लिए हैं। इस उपलब्धि से श्री पाठक के जनपद के साथ-साथ विदेश में भी हर्ष व्याप्त हर्ष का माहौल व्याप्त है।
बता दें कि श्री पाठक इसके पहले विंध्याचल महोत्सव, प्रयागराज महोत्सव, अयोध्या महोत्सव, दिल्ली महोत्सव, गाजियाबाद महोत्सव, कोटा महोत्सव, राजस्थान, मुंबई महोत्सव में अपने गीतों की प्रस्तुति दे चुके हैं।












