श्रीमद्भागवत महापुराण कथा शुभारंभ पर नगर में निकली कलश यात्रा
मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)।स्थानीय नगर में बुधवार को श्रीमद्भागवत महापुराण का सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा हेतु भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथाव्यास श्रीमद् जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री योगेश्वराचार्य जी महाराज के सानिध्य में विधि विधान से वेदी पूजन के पश्चात् दिव्य मंगल कलश यात्रा सम्पूर्ण नगर में निकाली गई।
कलश यात्रा में शामिल पितांबरधारी महिलाएं 108 मंगल कलश सिर पर धारण कर भगवान श्रीकृष्ण का नाम संकीर्तन करते हुए चल रही थी। रथ पर स्वामी श्री योगेश्वराचार्य जी महाराज विराजमान रहे। रथ के आगे श्रद्धालुजन गाजे बाजे संग भगवान का नाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे जिसे देख श्रद्धालुभक्त भाव विभोर हो गए।” हरे राम हरे कृष्ण ” के नाम संकीर्तन से समूचा नगर गुंजायमान हो रहा था। मंगल कलश यात्रा में यजमान कैलाश नाथ पाण्डेय सिर श्रीमद्भागवत व श्रीमती नीलम पांडेय ने श्रीठाकुर जी की पालकी लेकर शामिल रही। कलश यात्रा पर महिलाओं के साथ ही श्रद्धालुभक्त अपने अपने घरों से पुष्प वर्षा कर रहे थे।कलश यात्रा कटरा मोहल्ला से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए कथा स्थल राधेश्याम पैलेस पहुंचकर समापन हुआ। इस दौरान रमेश चंद पांडेय, कैलाश नाथ पांडे, मनोज पांडे, अरुण पांडे, राजेश पांडे मुन्ना, सभासद हिरावती पांडेय,आलोक कुमार ऊमरवैश्य (पिंटू), पंकज पांडे, गोपाल केसरी, राजकुमार पांडे, अरुण पांडे, संजय चौरसिया, डॉ सौरभ पांडेय, राकेश ऊमरवैश्य , बृजेश पांडे, इंजी उमाशंकर गुप्ता, गौरव पांडे, सुभाष मिश्रा, विकास पांडे, निष्ठा पांडे व अमित कुमार पांडे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल रहे।















