• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात और प्रसूता की मौत 

Newborn and maternity dies during delivery in hospital 

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 1, 2025
in Jaunpur
0
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस पर 96 शिकायतो में से 3 निस्तारित
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात और प्रसूता की मौत

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आए जिलाधिकारी ने सी एम ओ को जांच कर मामले में मुकदमा दर्ज कराने का दिए निर्देश

मछलीशहर(जौनपुर)नगर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता और नवजात की मौत हो गई है। मामले में परिजनों ने अस्पताल संचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।मामले में संपूर्ण समाधान दिवस पर आए जिलाधिकारी ने जांच कर अनियमितता पाए जाने पर अस्पताल को सीज करने तथा डाक्टर पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश सी एम ओ को दिया है।
थाना मछलीशहर के चौबेपुर निवासी खुशबू पत्नी संतोष कुमार अपने मायके जहासापुर से शनिवार की भोर में नगर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए आई थी। डाक्टर ने नार्मल प्रसव कराने की बात कही।जांच कराई तो गर्भ में शिशु की मौत हो जाने की रिपोर्ट आई। डाक्टर ने नार्मल प्रसव के जरिए मृत नवजात को बाहर निकाल दिया।प्रसव के बाद महिला को रक्त स्राव होने लगा जिसे डाक्टर ने रोकने की कोशिश की किंतु सफलता नहीं मिली तो जौनपुर के लिए रेफर कर दिया।उजाला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।जब मृत्यु की जानकारी परिजनों को हुई तो वे मछलीशहर में अस्पताल पर हंगामा करने लगें।मामले की जानकारी किसी ने संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सी एम ओ लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी दिनेश चंद्र को दी ।डी एम ने मामले में जांच कर अस्पताल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का निर्देश सी एम ओ को दिया। सी एम ओ ने सी एच सी के अधीक्षक मेजर डॉ तपिश कुमार को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। शनिवार की दोपहर में घटित घटना की जांच करने सायं नायब तहसीलदार संतोष कुमार यादव और थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल की संचालक महिला डाक्टर को पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से अपने साथ लेकर कोतवाली गई है।मृत महिला का शव अस्पताल के सामने एंबुलेंस में ही शाम तक पड़ा रहा।

_अधीक्षक तपिश कुमार
मछलीशहर।घटना के संबंध मे सी एच सी के अधीक्षक डॉ तपिश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में अस्पताल संचालन के लिए कराए गए रजिस्ट्रेशन में जिस डाक्टर का नाम है वह उपस्थित नहीं मिली है।उनके स्थान पर अन्य डॉक्टर काम देखती मिली।घटना की जांच के लिए डाक्टरों की टीम गठित की गई है। रिपोर्ट आने पर आगे विधिक कार्यवाही की जाएगी।

उक्त मामले में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह का कहना है कि अस्पताल की महिला चिकित्सक को सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली में लाया गया है।परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर मुकद्दमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। समाचार लिखे जाने तक परिजन के तरफ कोई तहरीर नहीं दिया गया है।

Previous Post

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस पर 96 शिकायतो में से 3 निस्तारित

Next Post

जाने बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा, वित्त मंत्री ने किसको क्या दिया?

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जाने बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा, वित्त मंत्री ने किसको क्या दिया?

जाने बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा, वित्त मंत्री ने किसको क्या दिया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

April 5, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.