• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने एडवोकेट को पीटकर पिला दिया जहरीला पदार्थ,मौत

In a land dispute, neighbors beat up an advocate and made him drink poisonous substance, he died.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 26, 2024
in Jaunpur
0
जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने एडवोकेट को पीटकर पिला दिया जहरीला पदार्थ,मौत
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने एडवोकेट को पीटकर पिला दिया जहरीला पदार्थ,मौत

मरने से पहले अधिवक्ता के द्वारा बीडीओ में एस एस आई समेत सात के खिलाफ हत्या का लगाया आरोप

खुटहन(जौनपुर)थाना क्षेत्र के खुटहन गांव में भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ पड़ोसियों के द्वारा हिस्सेदार अधिवक्ता मनोज सिंह की सरेराह जमकर पीटाई किए जाने से घटना के तीसरे दिन उनकी वाराणसी में मौत हो गई। मृत्यु से पूर्व अधिवक्ता का जहर पिलाने के आरोप का बीडीओ प्रसारित होते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पाव फूल गए। घटना के तीसरे दिन एडवोकेट का बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रसारित बीडीओ घटना वाले दिन का बताया जाता है। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। गांव में तीन थानों की पुलिस तैनात कर दी गई। मौके पर एसपी सिटी अरविंद वर्मा, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, एसडीएम शाहगंज राजेश चौरसिया दल बल के साथ पहुंचकर स्थित का जायजा लिया। प्रसारित बीडीओ में एडवोकेट ने थाने के एक एस एस आई समेत सात लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने बीडीओ के आधार पर दो को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी व दिवानी न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे 45 वर्षीय एडवोकेट मनोज सिंह का पड़ोसियों से बाग की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा था। बीते 23 दिसंबर को पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व टीम के द्वारा सीमांकन कराया गया। उक्त भूमि में आधा दर्जन से अधिक हिस्सेदार है। उसमें एक हिस्सेदार मृत एडवोकेट की गैर मौजूदगी में अन्य हिस्सेदारों द्वारा एक समझौता कर पूर्व तरफ लगभग 12 फिट चौड़ा रास्ता निकालने का फैसला किया गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे अधिवक्ता ने खुद की अनुपस्थिति में लिए गए फैसले का विरोध कर दिया। जिससे नाराज होकर पड़ोसी सांवले सिंह, ऋतिक सिंह,अजय,नीरज,पंकज, युवराज सिंह ने उन्हें गांव वालों के सामने ही लात घूंसो से पीटना शुरू कर दिया। मनोज जैसे तैसे वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

दूसरे दिन 24 दिसंबर की सुबह वे घटना की तहरीर देने थाने पर जा रहे थे कि सब्जी मंडी के पास उक्त मनबढ़ो ने उन्हें रोक लात घूंसो से जमकर पीटाई कर दिया। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें बचाया। घायल अवस्था में उन्होंने घर फोन कर आप बीती बताते हुए कहा कि वह उपचार हेतु जिला चिकित्सालय जा रहे हैं। पड़ोसियों ने पिटाई के बाद उन्हें जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया है। वह बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे कि उन्हें उल्टी शुरू हो गई।गभिरन बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप पर वह बेहोश होकर गिर गये। वहां पहुंचे परिजन उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले गए। हालत गंभीर देख उन्हें बीएचयू वाराणसी भेज दिया गया। जहां गुरुवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृत्यु पूर्व उनके द्वारा प्रसारित बीडीओ में वह साफ साफ उक्त आरोपियों का नाम लेकर पिटाई के बाद जबरन जहर पिलाने का आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा थाने पर तैनात एक एस एस आई पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।खबर लिखे जाने तक वाराणसी से शव घर नहीं पहुंचा है।

Previous Post

गिरीश चंद यादव ने ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव के परिजन को सौंपा 5 लाख का चेक

Next Post

इतिहास याद रखेगा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को:कृपाशंकर

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
इतिहास याद रखेगा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को:कृपाशंकर

इतिहास याद रखेगा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को:कृपाशंकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.