भाजपा नेता विनय चौधरी बनाए गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ,संकल्प सवेरा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी विनय चौधरी को राष्ट्रीय जाट महासभा युवा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभचिंतकों और समर्थकों में खुशी की लहर है। श्री विनय चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की गरिमा का पूरी तरह से ध्यान रखूंगा और जिम्मेदारियां का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि जाट हित के लिए लगातार संघर्ष करता रहूंगा और समाज के हर सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा।













