ट्रेन की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत
मृतकों की पहचान कराने में जुटी पुलिस
मडियाहू (जौनपुर ) मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के पास बीती रात जफराबाद जंघई रेल प्रखंड पर ट्रेन की चपेट में आकर तीन अज्ञात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि रात लगभग 12:00 बजे प्रयागराज से जौनपुर जा रही ट्रेन संख्या 04245 जैसे ही इब्राहिमपुर गांव के पास पहुंची थी कि तीन अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल से शराब की बोतल भी बरामद हुई हैं ।प्रभारी निरीक्षक मडियाहू अनिल कुमार ने बताया कि रात 12 बजे के लगभग जीआरपी की सूचना पर मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। तीनों शवों का पहचान कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है।













