कृपाशंकर सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं
संकल्प सवेरा जौनपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं गत लोकसभा चुनाव में जौनपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रहे कृपा शंकर सिंह ने आज नगर के खरका मोहल्ला स्थित अपने कार्यालय में बैठकर वहां पर आए लोगों की समस्याएं सुनी तथा उन्हें अपने स्तर से उनके निस्तारण करने का भरोसा दिया।
उन्होंने कहा कि जनपद में बड़े उद्योग की स्थापना कराकर यहां की गरीबी एवं बेरोजगारी दूर करने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा नेता ने कहा कि भ्रष्ट एवं लापरवाह अधिकारियों कर्मचारियों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अत्यंत सख्त हैं सरकारी योजनाओं का पात्र लोगों को सत्र प्रतिशत लाभ मिले यही उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह प्रदीप सिंह शशि मोहन सिंह शशि सिंह मुन्ना सिंह,राजेश सिंह सहित आदि लोग रहे।














