युवती को बहलाफुसला भगा ले जाने का आरोप केस दर्ज
नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज
संकल्प सवेरा,महराजगंज।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को गांव के एक नामजद व दो अज्ञात लोगों ने बहलाफुसला कर भगा ले गया।
पीड़िता का आरोप है कि आए दिन युवक मेरी पुत्री को परेशान करता था जिसका कई बार विरोध भी परिजनों द्वारा किया गया।ऐसे में आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ उस समय बहलाफुसला कर भगा ले गया जब घर मे कोई सदस्य मौजूद नहीं थे
ऐसे में थानाध्यक्ष पीड़िता की तहरीर पर मामले की जाँच करते हुए आरोपी युवक चन्दन व दो अज्ञात के विरुद्ध नए कानून के तहत सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू की।














