लोकसभा जौनपुर के समस्त मतदाताओं का आभार:कृपाशंकर सिंह
संकल्प सवेरा,जौनपुर लोकसभा के मेरे परिवारजनों,देश की जनता ने आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को पुनः सरकार बनाने का जनादेश दिया है। मैं देश की जनता को साधुवाद तथा कोटिशः अभिनन्दन करता हूँ। लोकसभा जौनपुर के समस्त मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूँ। भाजपा की रीति-नीति में अपने मतदान से जिन्होने विश्वास प्रकट किया है उनके प्रति विशेष आभारी हूँ।
इस क्षेत्र के विकास की संकल्पना लेकर यहाँ की सांस्कृतिक, धार्मिक/आर्थिक विकास की इच्छा शक्ति धारण कर जौनपुर आया हूँ।हमारा आपका सबन्ध अटूट है, केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बन रही है और मैं भले ही वहां नहीं जा पाया लेकिन आप द्वारा प्राप्त संबल सहयोग से आपको आश्वस्त करना चाहता हूँ कि आप द्वारा दिये गये प्रेम प्यार को जौनपुर के विकास हेतु समर्पित करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार के बीच कड़ी बनकर पूरा करने का पूर्ण प्रयास करूगां।
आशा है मुझे आपका असीम स्नेह सदैव मिलता रहेगा-कृपाशंकर सिंह













