कमल खिलेगा तो देश होगा सुरक्षित-स्वतंत्रदेव सिंह

मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा (जौनपुर)-कमल खिलेगा तभी देश सुरक्षित होगा आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।मोदी योगी के पास अपना घर नहीं है उन्होंने पूरे देश को अपना परिवार मान लिया है। उन्होंने अपना जीवन देश की जनता का नाम न्योछावर कर दिया है।उनकी सोच है प्रत्येक नागरिक का अपना घर हो। देश के नौजवान शिक्षित हो समृद्ध बने और 2047 तक भारत पूरी दुनिया पर राज करे।
उक्त बातें पुरऊपुर गांव स्थित मां कैलाशी देवी इंटर कालेज में मंगलवार अपराह्न चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जलशक्ति स्वतंत्र देव सिंह ने कही।
उन्होंने आगे कहा लोग जनता को गुमराह कर वोट लेना चाहते हैं।2017 के पहले गुंडाराज हुआ करता था आम नागरिक सुरक्षित नहीं था। लेकिन बाबा के आते ही गुंडे बिल में घुस गए वे बिल से निकलने के लिए तड़प रहें हैं।वे भागे नहीं है भूमिगत हुए हैं आपने जरा सी चूक की तो वे फिर प्रकट हो जाएंगे।
ध्यान दें सीरीया में फंसे लोगों को मोदी ही घर वापस ला सकते हैं। श्री नगर के लालचौक पर आपका तिरंगा लहराते रहे इसलिए कमल खिलना जरूरी है। आतंकवादी भागे नहीं है मोदी के डर से पाकिस्तान में छिपे हुए हैं और वे मौके की तलाश में हैं। उन्होंने ने जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए सरकार की अनेक उपलब्धियां गिनाई। यद्यपि वह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं थे।उन्होंने कहा आप कमल को कमजोर मत होने तो सिर्फ इतनी जिम्मेदारी निभाओ बाकी जिम्मेदारी मोदी योगी पर छोड़ दो।वे दोनों आपके परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर संभालेंगे।
कार्यक्रम राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, चेयरमैन कपिल मुनि, राधेश्याम पांडेय, अर्चना शुक्ल, अपना दल एस के राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र पाल आदि ने संबोधित किया। भाजपा के सुशील मिश्र, संतोष मिश्र, रामचंद्र मिश्र आदि मंच पर उपस्थित रहे। संचालन राज पटेल ने किया।












