• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

क्रिकेट टुर्नामेंट में निरंकारी युवकों ने दर्शायी भाईचारे की भावना

Nirankari youth showed spirit of brotherhood in cricket tournament

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 22, 2024
in Jaunpur
0
क्रिकेट टुर्नामेंट में निरंकारी युवकों ने दर्शायी भाईचारे की भावना
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

क्रिकेट टुर्नामेंट में निरंकारी युवकों ने दर्शायी भाईचारे की भावना

जौनपुर 22 मार्च, 2024:- सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की असीम अनुकंपा से 24वें निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टुर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा ग्राउंड में हुआ, जिसका शुभारम्भ दिनांक 25 फरवरी, 2024 को हुआ था। इस प्रतियोगिता में देश के लगभग सभी राज्यों से 48 टीमें चयनित हुई जिसमें जौनपुर की टीमे भी शामिल हुई युवा प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने खेलों के माध्यम द्वारा अनुभव एवं महत्वपूर्ण शिक्षाओं को ग्रहण किया।

यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने देते हुए बताया कि क्रिकेट टुर्नामेंट के सेमी फाइनल चरण में श्रीगंगानगर (राजस्थान), हिसार (हरियाणा), आगरा (उत्तर प्रदेश) एवं फाज़िलका (पंजाब) से चार राज्यों की टीमें चयनित हुई। आज दिनांक 21 मार्च, 2024 को अंतिम चरण (फाइनल राउॅड) की प्रतियोगिता श्रीगंगानगर एवं फाज़िलका के बीच हुई; जिसमें श्रीगंगानगर टीम ने विजेता ट्रॉफी प्राप्त की। इस क्रिकेट टुर्नामेंट में मैन आफ द सिरिज़ का खिताब खिलाड़ी दीपक राजपूत (आगरा) को मिला। भ्रातृभाव अथवा जीवन के श्रेष्ठ गुणों का सुंदर स्वरूप इस क्रिकेट टुर्नामेंट के मैदान में दृश्यमान हुआ।

संपूर्ण क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा (सचिव, संत निरंकारी मण्डल) के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों में किसी प्रकार की कोई प्रतिस्पर्धा, द्वेष एवं एक दूसरे को हतोत्साहित करने की संकीर्ण भावना नहीं दिखी अपितु उनमें केवल आपसी सौहार्द्र एवं प्रेम ही देखने को मिला। सभी खिलाड़ियों ने खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसके लिए उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। सायंकाल के समय सभी युवाओं के लिए प्रतिदिन सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य उन्हें शारिरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ उनमें आध्यात्मिक जागृति एवं मानसिक शांति को प्रदान करना था।

टुर्नामेंट के समापन पर मुख्य अतिथि संत निरंकारी मण्डल के मेम्बर इंचार्ज आदरणीय श्री राकेश मुटरेजा द्वारा विजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी खेल के महत्व को समझें न कि हार जीत की भावना में रहे। भक्ति की अवस्था ही हमारे जीवन को सहज बनाती है। हम परमात्मा का शुकराना करते हुए अपने लक्ष्य की ओर जब केन्द्रित होते है तभी वास्तविक रूप में हम परिवार, समाज और दुनियां में एक सामंजस्य स्थापित कर पाते है।

इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने अपनी सकारात्मक युवा ऊर्जा के साथ-साथ अनुशासन, मर्यादा एवं सहनशीलता का सुंदर परिचय प्रदर्शित किया जिसकी वर्तमान समय में नितांत आवश्यकता भी है। आज जहां हर ओर एक मनुष्य दूसरे मनुष्य को केवल पीड़ा ही पहुंचा रहा है और उसका अहित करने में लगा हुआ है; ऐसे समय में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की दी गयी सिखलाईयों से प्रेरणा लेते हुए इस टुर्नामेंट में खिलाड़ियों द्वारा प्रेम एवं मिलवर्तन का एक ऐसा अदभुत उदाहरण प्रदर्शित किया गया जो निश्चित रूप में प्रशंसनीय एवं सराहनीय है।

इन खेलों का मूल उद्देश्य सभी में एकत्व, विश्वबन्धुत्व एवं आपसी भाईचारे की सुंदर भावना को स्थापित करना है जो इस क्रिकेट टुर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों द्वारा भली भांति प्रदर्शित किया गया।

Previous Post

भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आग्रह

Next Post

बदायूं मासूम हत्याकाण्ड को लेकर अहिप व राबद कार्यकर्ता आक्रोशित

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बदायूं मासूम हत्याकाण्ड को लेकर अहिप व राबद कार्यकर्ता आक्रोशित

बदायूं मासूम हत्याकाण्ड को लेकर अहिप व राबद कार्यकर्ता आक्रोशित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

June 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.