कम सामान हो तो यात्रा सुखद होती है – फादर पी विक्टर
सेंटजॉन्स स्कूल में वार्षिक परीक्षा हेतु बैठक
संकल्प सवेरा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर, जौनपुर की वार्षिक परीक्षाएँ 19 फरवरी 2024 से होनी सुनिश्चित है।परीक्षा के सुचारु निष्पादन हेतु विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने शिक्षकों की बैठक आहूत की।बैठक की शुरुआत ईशवंदना से हुई।अध्यापिका दीप्ती कश्यप ने भावपूर्ण भजन गाया।पूर्णिमा पाठक ने शांति हेतु प्रार्थना की
।जया मिश्रा ने गीता,रुखसार फ़ातिमा ने कुरान शरीफ एवं लिली पॉल ने पवित्र बाइबल का पाठ किया।प्रियंका सिंह ने प्रेरणादायक कहानी का पाठ किया।प्रियंका श्रीवास्तव ने पूर्व बैठकों का विवरण प्रस्तुत किया।बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परीक्षा की शुचिता हेतु निर्देश दिया।फादर ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी छोटी यात्राओं के लिए हम योजना बनाते हैं फिर जीवन यात्रा के लिए योजना न बनाएँ
यह उचित नहीं।जिस प्रकार यात्री के पास कम से कम सामान हो तो उसकी यात्रा सुखद होती है वैसे ही जीवन यात्रा के लिए भौतिक संसाधनों का अनावश्यक संग्रह कष्टकारक ही होता है अतः शिक्षक जो समाज का मार्गदर्शक होता है उसे भौतिक संसाधनों की जगह आध्यात्मिक संसाधनों के संग्रह पर जोर देना चाहिए।बैठक में समस्त शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।













