• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

प्रतियोगिता से छात्र—छात्राओं का हो​ता है बौद्धिक विकास: डीआईओएस

Competition leads to intellectual development of students: DIOS

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 26, 2023
in Jaunpur
0
प्रतियोगिता से छात्र—छात्राओं का हो​ता है बौद्धिक विकास: डीआईओएस
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संस्थापक की स्मृ​ति में वाद—विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रतियोगिता से छात्र—छात्राओं का हो​ता है बौद्धिक विकास: डीआईओएस

ओम चौरसिया, पूर्वी श्रीवास्तव, अनिका वसीम आये प्रथम, द्वितीय व तृतीय

जौनपुर,संकल्प सवेरा। नगर के रज़ा डी.एम. शिया इण्टर कॉलेज के संस्थापक सैय्यद मोहम्मद मोहसिन साहब की स्मृति में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को विद्यालय के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर जनपद के तमाम छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय ‘निजीकरण देश के विकास में सहायक है’ ​रहा जिसके पक्ष एवं विपक्ष में छात्र/छात्राओं ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में जनपद के सरजू देवी इण्टर कालेज, कमला नेहरू इण्टर कालेज, मिर्ज़ा अनवर बेग इण्टर कालेज, जनक कुमारी इण्टर कालेज, राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कालेज, मीना रिज़वी गर्ल्स इण्टर कालेज, तारा कान्वेंट इण्टर कालेज, सेण्ट जेफर्स स्कूल, मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज, साजिदा गर्ल्स इण्टर कालेज ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजीव रंजन मिश्र जिला विद्यालय निरीक्षक एवं विशिष्ट अतिथि डॉ पी0सी0 विश्वकर्मा पूर्व डीन विधि संकाय वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल जौनपुर रहे। विद्यालय के प्रबंधक नजमुल हसन ‘नजमी’ की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता के लिये निर्णायक मण्डल में सैय्यद मोहम्मद हसन नसीम पूर्व प्रधानाचार्य रज़ा डीoएमo इण्टर कालेज, भैय्या लाल यादव पूर्व प्रधानाचार्य गोवर्धन इण्टर कालेज एवं प्रमोद सिंह प्रधानाचार्य सहकारी इण्टर कालेज मेहरावां रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में आये समस्त अतिथियों ने सैय्यद मोo मोहसिन के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री मिश्र ने कहा कि “इस प्रकार के आयोजन से छात्र/छात्राओं का बौद्धिक विकास होता है। जिले में सभी विद्यालयों में इस प्रकार का आयोजन कराया जाना चाहिए जिससे बच्चों का आत्मविश्वास जागृत हो सके। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि “वाद-विवाद प्रतियोगिता द्वारा बच्चों में चिन्तन शक्ति पैदा होती है। ऐसे आयोजन देश की ऊर्जा का सदुपयोग करने में सहायक होते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में क्रमशः ओम चौरसिया (सेण्ट जेफर्स स्कूल), पूर्वी श्रीवास्तव (रज़ा डीएम शिया इण्टर कालेज), अनिका वसीम (साजिदा गर्ल्स इण्टर कालेज) रहे।
अन्त में प्रबन्धक सैय्यद नजमुल हसन ‘नजमी’ ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तो प्रधानाचार्य डॉ सैय्यद अलमदार हुसैन ने प्रतिभागियों एवं निर्णायक मण्डल के सदस्यों तथा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सैय्यद ज़ाकिर नसीम वास्ती अध्यक्ष साहित्यिक समिति, नागेन्द्र यादव, एजाज मेंहदी, मो. अब्बास, डा. हाशिम खां, फैजान हसन, साजिद अब्बास, अन्सार हुसैन, आजम खां, अजगर मेंहदी, मो. रजा, जमीरूल हसन, जोएब हसन, मुजम्मिल, हरेन्द्र यादव, नबी हैदर, मुदस्सिर इकबाल, वीएन पाण्डेय, अंजुम सईद, आमिर मेंहदी सहित समस्त शैक्षिक स्टाफ ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन सैय्यद हसन सईद (मंत्री) ने किया।

Previous Post

युवा उनके बलिदान से बहुत कुछ सीख सकते हैं : गिरीश चन्द्र यादव

Next Post

राज कॉलेज जौनपुर में हुआ पुरातन छात्रों का सम्मान 

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
राज कॉलेज जौनपुर में हुआ पुरातन छात्रों का सम्मान 

राज कॉलेज जौनपुर में हुआ पुरातन छात्रों का सम्मान 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.