स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते कांग्रेस ने किया दलित गौरव संवाद आयोजित
जौनपुर,संकल्प सवेरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 9 अक्टूबर माननीय कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस से 26 नवंबर संविधान दिवस तक प्रदेश के सभी जनपदों में स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते नारे के साथ दलित गौरव संवाद आयोजित करने का निर्णय लिया गया है! जिसकी शुरुआत दिनांक 9 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय द्वारा किया गया!
उक्त जानकारी आज प्रेस को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ राकेश उपाध्याय ने दी!
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ राकेश उपाध्याय ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी प्रत्येक विधानसभा में 10 रात्रि चौपाल का आयोजन करेंगे प्रत्येक विधानसभा में 500 दलित
अधिकार मांग पत्र भरवाएंगे! इसके साथ ही साथ प्रदेश के 18 मंडलों में पदयात्रा निकाली जाएगी और दलितों को उनके अधिकार और कांग्रेस द्वारा दी जा रही योजनाओं का विस्तृत विवरण दिया जाएगा!













