14वें दिन भारत की शानदार शुरुआत, तीरंदाजी में ज्योति ने जीता गोल्ड मेडल
Asian Games Day 14, Live
sankalp savera: एशियन गेम्स में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है, अच्छी बात ये है कि 14वें दिन का आगाज अदिति गोपीचंद ने विमेंस कंपाउंड तीरंदाजी में ब्रॉन्ज मेडल और ज्योति सुरेखा ने गोल्ड मेडल जीतकर किया है। फिलहाल भारत ने अभी तक 23 गोल्ड, 34 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज समेत 97 मेडल अपने नाम कर चुका है।













