संजय कुमार सिंह पत्रकार को बनाया गया मछली शहर सांसद मीडिया प्रभारी।
———————————–
मछली शहर जौनपुर।मछली शहर के कृपाशंकर नगर वार्ड के निवासी संजय कुमार सिंह पुत्र श्री हरि शंकर सिंह को बनाया गया मछली शहर सांसद मीडिया प्रभारी। जैसा कि ज्ञात हो संजय कुमार सिंह कम समय में पत्रकारिता जगत में बहुत अधिक ख्याति प्राप्त कर चुके हैं।ये समय -समय पर पत्रकार मित्रों के प्रतिनिधित्व का भी कार्य देखा करते हैं।
आप सांसद मछली शहर बी पी सरोज के सभी कार्यक्रमो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और सांसद जी के सभी खबरों को अपने अखबार में प्रमुखता देते हैं। संजय कुमार सिंह को सांसद मीडिया प्रभारी बनाए जाने कमला हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सीएमडी डॉक्टर मोहम्मद अरशद, कमला हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर आरबी चौहान, डॉक्टर रंजीत यादव, मैनेजर विपिन सिंह, प्रधान मेडिकल स्टोर के डायरेक्टर रईस खान,99स्टोर के डायरेक्टर
पप्पू सिद्दीकी, मुकेश वर्मा एडवोकेट, संदीप सिंह प्रधान बेलवना, राजकुमार सिंह, उमाशंकर यादव मीरपुर, सतीश चन्द्र द्विवेदी, कमलेश मिश्रा और कमला हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ ने बधाई दी।
![]()












