सर्प दंश से वृद्धि महिला की हुई मौत,
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जर्रो गांव का मामला
करंजाकला,संकल्प सवेरा सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जर्रो गांव में वृद्ध महिला को सर्प कटने से हालत बिगड़ते देख परिजनों ने जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही वृद्ध महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जर्रो गांव निवासी दूखन्ती गौतम की पत्नी कज्जी देवी 65 वर्ष को अपने कच्चे घर में किसी काम से गई पहले से बैठे सर्प ने काट लिया हालत बिगड़ने पर परिजनों को बताए परिजन झाड़ फूंक के लिए दिन में कई जगह ले गए रविवार की हालत गंभीर देखते ही
परिजनों जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए महिला का अंतिम संस्कार कर दिए,













