राष्ट्रीय स्तर खेल में चयन पर किया गया अभिनंदन
उप जिलाधिकारी जौनपुर सुनील कुमार का हुआ जोरदार स्वागत
खेल से नौजवानों को क्षमता और योग्यता दोनो को बढ़ावा मिलता है

जौनपुर ,संकल्प सवेरा10 सितंबर जौनपुर – मिर्जापुर रोड स्थित हरबसपुर,प्रार्थना इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में उप जिलाधिकारी जौनपुर सुनील कुमार का विद्यालय परिवार एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। विदित हो कि स्टेट सिविल सर्विसेज खेल,उत्तर प्रदेश की 100 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में सुनील कुमार ने अपना नाम दर्ज करा कर आगामी चंडीगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय खेल में स्थान पा लिया है।
सुनील कुमार उप जिलाधिकारी से तेजस टूडे प्रेस टीम के पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि खेल नौजवानों के लिए आवश्यक है,इससे उनकी योग्यता को बढ़ावा मिलता है। नौजवान बहुत ही क्षमतावान होते हैं। उन्हें अपनी क्षमता का प्रदर्शन खेल के माध्यम से अवश्य करना चाहिए। अपने पठन-पाठन के साथ ही बच्चों को खेल में रुचि लेनी चाहिए जिससे उनको स्वास्थ्य एवं उनकी योग्यता उन्हें उच्च स्थान तक पहुंचने में एक महत्वपूर्ण अवसर मिलता है।
पूछे जाने पर श्री सुनील कुमार ने बताया की मेरी रुचि बैडमिंटन और दौड़ में शुरू से रही है। मैंने बी टेक और आईटी कॉलेज में पढ़ते समय से ही मैराथन रेस के साथ-साथ कई अन्य जनपद स्तरीय राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धाओ में भी भाग लिया है।स्पोर्ट एक ऐसी चीज है जो व्यक्ति के क्षमता एवं उसकी योग्यता को सदैव बढ़ाने का कार्य करती है। इसलिए मेरा कहना है कि सभी बच्चों को शुरू से किसी न किसी खेल से जुड़कर उसमें महारत हासिल करना चाहिए ।
उनके इस चयन पर विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष,थल सेना से अवकाश प्राप्त सूबेदार मेजर फूल शंकर शुक्ल,ने अंग वस्त्रम प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रबंधक तरुण शुक्ल,प्रधानाचार्य अनिल कुमार शुक्ल,राष्ट्रीय छात्र परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह,राष्ट्रीय किसान परिषद अध्यक्ष कुंवर दुबे,तेजस टुडे समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ अजय पांडेय,लॉ कॉलेज महरुपुर के प्रिंसिपल डॉक्टर आशुतोष मिश्र,
मां लालती ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव/कोच प्रवीण मिश्र,ने पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया एक प्रश्न के जवाब में उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया इस पर उन्हें काफी प्रसन्नता मिली है। आगे राष्ट्रीय खेल में भी सफलता प्राप्त हो इसके लिए कड़ी मेहनत करूंगा।इस अवसर पर मैत्रेय मिश्र,अभिषेक यादव,केशवशुक्ल,किशन,ऋषभ,विनीत तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।












