• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

सैनिकों को राखी बाँधकर इनरव्हील क्लब जौनपुर ने मनाया रक्षाबंधन

Innerwheel Club Jaunpur celebrated Rakshabandhan by tying Rakhi to soldiers

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 30, 2023
in Jaunpur
0
सैनिकों को राखी बाँधकर इनरव्हील क्लब जौनपुर ने मनाया रक्षाबंधन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

सैनिकों को राखी बाँधकर इनरव्हील क्लब जौनपुर ने मनाया रक्षाबंधन

सैनिक भाइयों को राखी बांधना क्लब के सदस्यों के लिए गौरव का पल है :ममता मिश्रा

जौनपुर,संकल्प सवेरा।भाई बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन पर महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय सेवा संस्था इनरव्हील क्लब जौनपुर की महिला सदस्यों ने अपने क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह व सचिव श्रीमती शोभा सिंह के नेतृत्व में 96 यूपी बटालियन के सैनिकों को टीडी कालेज परिसर जौनपुर में धूमधाम से राखी बांध कर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया।
वरिष्ठ संस्थापक सदस्य व पूर्व अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह द्वारा भारतीय संस्कृति व परम्परा में रक्षासूत्र के माध्यम से भाई बहन के पवित्र रिश्ते को हूमायूं व रानी कर्मवती तथा राजा बलि के उदाहरण से स्मरण कराय गया। आधुनिक परिवेश में रक्षाबंधन पर्व को पुनःपरिभाषित करते हुए अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह द्वारा बताया गया कि परिवार व समाज के निर्माण व सुरक्षा में पुरुष भाई जहाँ अपने शौर्य व वीरता का प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं आज हमारी बहनें भी न केवल समाज को अपने परिश्रम व प्रतिभा से अर्जित विविध कौशल के माध्यम से अपना श्रेष्ठतम देने में संलग्न हैं बल्कि सेना के फाइटर जेट संचालन व अभियांत्रिकी के विविध क्षेत्रों में भी अपना लोहा मनवा चुकी हैं, अभी हाल में चन्द्रयान मिशन का उदाहरण सर्वविदित है।
पूर्व सचिव श्रीमती ममता मिश्रा ने घर परिवार से दूर अपने रक्षा सुरक्षा के दायित्वों को कठिन से कठिन परिस्थितियों व दुर्गम तैनाती के स्थलों में भी अंजाम देने वाले सैनिकों भाईयों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम को क्लब के लिए एक महान गौरव का पल बताया तथा सैनिकों की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर उनके वीरता व शौर्य को याद दिलाया।
निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती मृदुला सिंह ने भी देश की सीमाओं को दुश्मनों से सुरक्षित रखने में अहर्निश संलग्न सैनिकों के सम्मान में इस आयोजन को अभूतपूर्व, गौरवशाली व क्लब के इतिहास में मील का पत्थर बताया।
क्लब आइ एस ओ प्रो.पूनम मिश्रा द्वारा सैनिकों द्वारा विषम परिस्थितियों में भी सीमाओं पर रात दिन निगहबानी करनेवाले शूरमाओं के सम्मान को क्लब को गौरवान्वित करनेवाला बताया।
अन्य उपस्थित सदस्यों अंजू मिश्रा, संध्या सिंह ने भी सैनिकों का माल्यार्पण कर व राखी बांधकर सैनिकों को उनके कार्यों के सम्मान में हैट्स आफ सैल्यूट किया।
अन्त में क्लब सचिव श्रीमती शोभा सिंह द्वारा समस्त उपस्थित सैनिकों के प्रति आभार प्रकट किया गया तथा अपने व्यस्ततम व बहूमूल्य समय से कार्यक्रम को भी कुछ क्षण देकर क्लब के सम्मान और गौरवृद्धि में योगदान हेतु पूरे क्लब की तरफ से धन्यवाद दिया गया।
सचिव द्वारा सभी उपस्थित व अनुपस्थित क्लब सदस्यों को उनके प्रत्यक्ष व परोक्ष योगदान के लिए आभार प्रकट किया गया तथा भविष्य में इस तरह के आयोजनों में अधिक संख्या में उपस्थिति की अपेक्षा की गयी।
इसी के साथ सैनिक भाईयों द्वारा की गयी भव्य व्यवस्था में सूक्ष्माहार लेने के उपरांत यादगार स्मृतियों के साथ कार्यक्रम का समापन संपन्न हुआ।

Previous Post

बस स्टाप और रेलवे स्टेशन पर रही गहमागहमी, मिठाई की दुकानों से गुलजार रहा बाजार

Next Post

जौनपुर में लाठी डंडे से पीटकर पिता ने पुत्र को उतारा मौत के घाट

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर में लाठी डंडे से पीटकर पिता ने पुत्र को उतारा मौत के घाट

जौनपुर में लाठी डंडे से पीटकर पिता ने पुत्र को उतारा मौत के घाट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.