उद्योग विकास संस्थान के छात्राओं ने राखी बनाओ प्रतियोगिता में लिया भाग
संकल्प सवेरा, जौनपुर। रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण प्रदाता उद्योग विकास संस्थान के जनपद जौनपुर में फैशन डिज़ाइनर की छात्राओं ने राखी बनाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अनेक मनमोहक राखी का निर्माण किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टी डी महिला महाविद्यालय की प्रचार्या श्रीमती वंदना सिंह ने प्रतियोगिता प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओ के राखी का अवलोकन कर बधाई दिया तथा सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों को मेडल तथा सर्टिफिकेट से पुरुस्कृत किया।इस अवसर पर उद्योग विकास संस्था की केंद्र प्रबंधक करिश्मा गौड़,अनुज पटेल,वंदना समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।














