भारतवर्ष सदैव से विश्व गुरु रहा है आज भी विश्व गुरु है
जौनपुर,संकल्प सवेरा। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद /राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वाधान में नगर के चौरा माता मंदिर नईगंज के प्रांगण में अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिसकी अध्यक्षता कर रहे राकेश श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं संचालन चंद्र प्रकाश तिवारी विभाग महामंत्री अहिप ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह प्रांत अध्यक्ष राष्ट्रीय छात्र परिषद रहे ।जिन्होंने अपने उद्बोधन में जम्मू दीप के खण्ड भारत वर्ष के आर्यावर्त से लेकर अब तक की सभी बटवारे को दिनांक, सन, ईसवी, संवत सहित बृहद रूप से बताया उन्होंने कहा कि देश में जिस प्रकार से राष्ट्र प्रेम करने वाले लोग हैं जो भारत माता की अस्मिता पर आंच नहीं देना चाहते हैं।
उसी में कुछ जयचंद जैसे लोग भी छिपे हुए हैं।जो राष्ट्र के लिए सदैव विध्वंसकारी सिद्ध होते है। इसलिए हमें ऐसे लोगो से बचने की आवश्यकता है। आज के समय तक भारतवर्ष सदैव से विश्व गुरु रहा है आज भी विश्व गुरु है। अभी देश के समय कल परिस्थितियों पर अगर दृष्टि डाली जाए तो आज भी हमारा देश हमारा हिंदुस्तान गौरवशाली अपने इतिहास बनाने के लिए सदैव से आगे रहा है,
,और रहेगा अभी भारत ने चंद्रयान-3 बेमिसाल तकनीकी से पूरे विश्व आश्चर्यचकित है। हमारे इसरो के वैज्ञानिकों के कार्यकलापों को देख पूरा देश लालायित है भारत से जुड़ने के लिए। अखंड भारत की परिकल्पना को लेकर जो संकल्प अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने लिया है। उसे हम सभी भारतवर्ष के कार्यकर्ता संकल्पित होकर के उसे दिशा में अपनी-अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए कटिबद्ध है। बैठक में प्रमुख रूप से आजाद शुक्ला जिला मंत्री, सुधीर कुमार जिला मंत्री ,विवेक उपाध्याय जिला मंत्री अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद मदन गोपाल चौहान सत सुरक्षा प्रमुख आरवीडी, गोविंद गुप्ता मंत्री अधिवक्ता फोरम ,अनमोल गुप्त ,संदीप,
आगमन गुप्ता, आकाश गुप्ता, जितेंद्र बहादुर सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, कृष्ण कुमार उपाध्याय जिला मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, आर्यन गुप्ता सचिन श्रीवास्तव जिला मंत्री अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद सहित स्थानी गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष में जिला अध्यक्ष अजय पांडे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के तत्वाधान में जनपद के सभी ब्लॉक नगर वार्ड स्तर तक अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम किया जाएगा।













