भाजपा नेता व लोकसभा सदर के प्रमुख दावेदार एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने सैकड़ों पत्र विक्रेताओं को रेनकोट बाटे
अखबार चलाना कठिन काम है:ज्ञानप्रकाश सिंह
जौनपुर,संकल्प सवेरा। जिले में समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से बुधवार को मीरपुर स्थित संघ भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता व लोकसभा सदर के प्रमुख दावेदार एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने सैकड़ों पत्र विक्रेताओं को रेनकोट का किट वितरित किया।
उन्होंने कहा कि अखबार चलाना कठिन काम है और इसे विभिन्न परिस्थितियों में समय के साथ पाठकों घर घर पहुंचाना और कठिन है। सुबह उठने पर चाय पर अखबार की बहुत जरूरत पड़ती है। उन्होंने पत्र विक्रेता संघ भवन की शीघ्र जीर्णोद्धार कराने दिलाने में मदद का आश्वासन दिया।
संचालन के साथ भाजपा के वरिष्ठ और उनके योग्य बच्चों को आगे शिक्षा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह व अतिथियों का स्वागत किया।
अध्यक्षता सर्वेश सिंह संघ के अध्यक्ष राम सहारे मौर्या ने ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राम प्यारे प्रजापित, जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष रामदयाल द्विवेदी, देवी सिंह, बन्देश सिंह,
अखिलेश मौर्य, महंगू मौर्य, सोनू साहू, राम स्वारथ मौर्य, विजय कुमार शर्मा, अवधेश मौर्य समेत सैकड़ों विक्रेता सदस्य रहे।













