• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जौनपुर निवासी ड्रग्स सरगना 50 लाख की सिंथेटिक ड्रग्स के साथ पांच गिरफ्तार, बनारस से कई शहरों में होता था सप्लाई

Jaunpur resident drug kingpin five arrested with synthetic drugs worth 50 lakhs, supplied from Banaras to many cities

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 5, 2023
in Jaunpur, Varanasi
0
जौनपुर निवासी ड्रग्स सरगना 50 लाख की सिंथेटिक ड्रग्स के साथ पांच गिरफ्तार, बनारस से कई शहरों में होता था सप्लाई
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर निवासी ड्रग्स सरगना 50 लाख की सिंथेटिक ड्रग्स के साथ पांच गिरफ्तार, बनारस से कई शहरों में होता था सप्लाई

वाराणसी के इंद्रपुरी इनक्लेव, कादीपुर स्थित एक मकान में सिंथेटिक ड्रग्स का कारोबार लंबे वक्त से चल रहा था। इसका खुलासा शुक्रवार को एसटीएफ और नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम की छापेमारी में हुआ

वारणशी संकल्प सवेरा। एसटीएफ और नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को वाराणसी के इंद्रपुरी इनक्लेव, कादीपुर स्थित एक मकान में छापा मार कर 1300 ग्राम सिंथेटिक ड्रग्स बरामद किया। बरामद सिंथेटिक ड्रग्स की कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है। गिरोह के सरगना जौनपुर के बरसठी थाना के पॉली के मूल निवासी और इंद्रपुरी इनक्लेव में रहने वाले संदीप तिवारी व महमदपुर पट्टी हुलास गांव के प्रमोद यादव, भदोही जिले के सुरियांवा थाने के चैगड़ा के आनंद तिवारी व अबरना गांव के सुशील उपाध्याय और मुंबई के अकरम चुन्नू खड्डे को गिरफ्तार किया गया

पांचों को आगे की कार्रवाई के लिए लखनऊ की नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंप दिया गया। शनिवार को पांचों को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा। एसटीएफ की वाराणसी इकाई के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि शिवपुर क्षेत्र स्थित एक मकान में नशीला सिंथेटिक ड्रग्स तैयार कर उसकी सप्लाई अंतरराज्यीय स्तर पर की जाती है।

मौके से कार, स्कूटी और देसी पिस्टल भी बरामद
सर्विलांस की मदद से सूचना को विकसित कर एसटीएफ की फील्ड इकाई के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान संदीप और उसके गुर्गे गिरफ्तार किए गए। मौके से एक कार, एक स्कूटी, 10 मोबाइल, 40 हजार रुपये, .32 बोर की देसी पिस्टल, चार कारतूस, आठ किलो नौशादर, नौ डिब्बा मेथाइल अमोनियम क्लोराइड, 80 लीटर एसिड, कांच के छह जार, एक वैक्यूम मशीन, दो इलेक्ट्रॉनिक मशीन और कुछ अन्य अज्ञात केमिकल बरामद किया गया है
पार्टियों में गहरे नशे के लिए होता है उपयोग
रसायन शास्त्र से स्नातक और फॉर्मा इंडस्ट्री में काम किए हुए संदीप तिवारी ने पूछताछ में बताया कि बरामद सिंथेटिक ड्रग्स मेफेड्रोन को आम बोलचाल की भाषा में एम-कैट, व्हाइट मैजिक, म्याऊं-म्याऊं और बब्बल के नाम से जाना जाता है। यह प्रतिबंधित ड्रग्स कैथीनॉन ग्रुप से संबंधित मादक पदार्थ है। इसका सेवन गहरे नशे के लिए पार्टियों में किया जाता है।
महाराष्ट्र में कुख्यात तस्कर बनने पर भागा जौनपुर
संदीप ने बताया कि फॉर्मा इंडस्ट्री का काम छोड़ कर वह महाराष्ट्र के ड्रग्स तस्करों से जुड़ कर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हो गया था। दिसंबर 2018 में मुंबई की एंटी नॉरकोटिक्स सेल ने 100 किलो फेंटाड्रिल नामक नशीले ड्रग्स के साथ उसे गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के बाद वह अपने साथियों के साथ ड्रग्स तस्करी का काम करने लगा।
उसे फिर मार्च 2023 में मादक पदार्थ तस्करी में गिरफ्तार किया गया था, वहां से लगभग तीन माह बाद जमानत पर छूट गया था। वह महाराष्ट्र का कुख्यात ड्रग्स तस्कर बना चुका था। उसके विरुद्ध महाराष्ट्र में ड्रग्स तस्करी के चार मुकदमे पंजीकृत हैं। महाराष्ट्र पुलिस के निशाने पर आ जाने के बाद वह लुक-छिप कर जौनपुर के आसपास रहने लगा।

Previous Post

दबंगों ने घर में घुसकर महिला को मारा पीटा की छेड़खानी तोड़फोड़

Next Post

एक अस्पताल में 60 से अधिक प्रेग्नेंट महिलाएं HIV पॉजिटिव, 35 ने बच्चों को दिया जन्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

April 5, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.