सैकड़ो कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के संग सुनी पीएम के मन की बात

जौनपुर,संकल्प सवेरा। मल्हनी विधान सभा के रामदयालगंज मंडल शक्ति केन्द्र रंजीतपुर के बूथ संख्या 362 जगत नारायण इंटर कालेज रामदयालगंज में रविवार को मन की बात सुनने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में लोग जुटे थे।
सैकड़ो की संख्या में जुटे लोगों ने पीएम के मन की बात सुनकर संकल्प लिया कि वह सरकार के काम को घर घर जाकर बताएगें। इस मौके पर वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जितना विकास का काम हुआ हैं।
उतना काम किसी सरकार ने नहीं किया। गरीबों की असली हितैषी भाजपा हैं। इस मौके पर नरेन्द्र विश्वकर्मा मण्डल अध्यक्ष, अवनिंद्र सिंह
लालबहादुर पाल, अनिल त्रिपाठी, अश्विनी गुप्ता, सूर्य प्रकाश सिंह, वटेश्वर सिंह. विजय प्रजापति समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम शुरु होने से पहले लोगों ने ज्ञान प्रकाश सिंह का स्वागत किया।












