प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सजीव प्रसारण किसानों को दिखाया गया
संकल्प सवेरा,जौनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा जौनपुर के प्रशिक्षण कक्ष में किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सजीव प्रसारण किसानों को दिखा गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राणा सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख बक्शा जौनपुर एवं विशिष्ट अतिथि उप कृषि निदेशक प्रसार श्री हिमांशु पाठक जौनपुर एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा जौनपुर डॉ सुरेश कुमार कनौजिया सर ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किए
एवं केंद्र के अन्य वैज्ञानिक राजीव कुमार सिंह डॉ सुरेंद्र प्रताप सोनकर डॉ रूपेश सिंह डॉ हरिओम वर्मा एवं अन्य कर्मचारी गण इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया इस कार्यक्रम में लगभग 162 कृषक एवं कृषक महिलाएं उपस्थित रहे
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के 14 किस्त ऑनलाइन द्वारा ट्रांसफर किया गया एवं चार जिलों में मेडिकल कॉलेज का भी शुभारंभ किए एवं किसानों को संबोधन में यूरिया के उपलब्धता के बारे में भी किसानों को बताया इस कार्यक्रम में रामजीत मौर्य लक्ष्मी शंकर सरेमा देवी प्रियंका मौर्या इंदू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे













