• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

हम लोगो को राष्ट्र निर्माण के प्रति मोदी जी की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है:बृजेन्द्र

We feel proud of Modi ji's commitment towards nation building: Brijendra

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 27, 2023
in Jaunpur
0
हम लोगो को राष्ट्र निर्माण के प्रति मोदी जी की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है:बृजेन्द्र
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

लोकसभा प्रवास योजना की बैठक भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई

हम लोगो को राष्ट्र निर्माण के प्रति मोदी जी की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है, भारतीय के जीवन को बदलते हुए देखते हैं तो हमें खुशी होती: बृजेन्द्र राय

2024 में भाजपा के विजयी होने के बाद विपक्षी दल चुनाव लड़ने और साजिश करने लायक भी नहीं बचेंगे: पुष्पराज सिंह

जौनपुर,संकल्प सवेरा : भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्य़क्षता में 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी तैयारियों को लेकर आज बृहस्पतिवार को लोकसभा प्रवास योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में लोकसभा के लिए बनाए गए लोकसभा प्रवास योजना के जिला संयोजक विधानसभा प्रभारी एवं विधानसभा संयोजक मीडिया प्रभारी सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के मुख्य अतिथि लोकसभा  प्रभारी बृजेन्द्र राय रहे।

https://sankalpsavera.com/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230727-WA0037.mp4

भाजपा कार्यालय पर विस्तार से हुई इस मैराथन बैठक में लोकसभा सीट के लिए बनाए गए प्रभारी, संयोजक और विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक और मीडिया और सोशल मीडिया के टीम को अपने प्रयास में और तेजी लाते हुए लोकसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक लोगों से खासकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से मुलाकात कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को उन लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। खासतौर पर मतदाताओं के हर वर्ग तक पहुंचकर उन्‍हें भाजपा से जोड़ने, क्षेत्र के प्रभावशाली और लोकप्रिय लोगों से मुलाकात कर, विचार परिवार की सूची बनाकर उनसे सम्पर्क करना, मन्दिर एवं  मठ की सूची बनाकर उनसे सम्पर्क करना एवं उन्हें सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने को कहा है, ताकि विपक्ष का मजबूत गढ़ माने जाने वाली लोकसभा सीट 2024 में भाजपा जीत हासिल करें और इस बार जीत का अंतर बड़ा करे।

मुख्य अतिथि बृजेन्द्र राय ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने के लिए समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों को प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नीतियों के कारण सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की आकांक्षा को प्रभावी और सुनियोजित तरीके से पूरा किया है। हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है। भारतीय के जीवन को बदलते हुए देखते हैं तो हमें खुशी होती है। हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। आज मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई राजनीति की शुरुआत हुई है जिसने आम नागरिकों की भावना को समेट लिया।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि 2024 का चुनाव हमारे लिए बड़ा चुनाव होने वाला है। आज सारे विपक्षी दल भाजपा सरकार को हार का मुंह दिखाना चाहते हैं। सारे राजनीतिक दल भले हमारे खिलाफ हों, लेकिन आम जनता हमारे साथ है। 2024 में भाजपा के विजयी होने के बाद विपक्षी दल चुनाव लड़ने और साजिश करने लायक भी नहीं बचेंगे। विगत नौ वर्षों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने समाज के हर वर्ग के लोगों के सर्वांगीण विकास का कार्य किया है जिसकी प्रसंशा विश्व स्तर पर हो रही है। लोगों से किये वादें को सरकार एक एक करके पूरा कर रही है। इस अवधि में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार लोकसभा और विधानसभा तथा मण्डल व बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मोदी सरकार की 9 वर्षों की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला संयोजक अशोक श्रीवास्तव, पूर्व जिला महामंत्री रामसूरत बिन्द, राजेश्वरी सिंह, विधानसभा संयोजक जितेंद्र सिंह, सजल सिंह, हरसू पाठक, आशीष गुप्ता, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, राजकुमार जायसवाल, विपुल सिंह, पंकज सिंह, रामकृष्ण, कपिल सिंह, विकास श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

छात्र संगठन को मजबूत करके युवाओं को जोड़ा जाय कांग्रेस से- डॉ प्रमोद के सिंह

Next Post

शीतला महरानी पुरोहित परिवार ने बच्चों को कराया भोजन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
शीतला महरानी पुरोहित परिवार ने बच्चों को कराया भोजन

शीतला महरानी पुरोहित परिवार ने बच्चों को कराया भोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.