• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज में मना ओआरएस सप्ताह

ORS week celebrated at Umanath Singh Medical College

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 27, 2023
in Jaunpur
0
उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज में मना ओआरएस सप्ताह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज में मना ओआरएस सप्ताह

जौनपुर,संकल्प सवेरा। हर वर्ष जुलाई का आखिरी सप्ताह (25 से 31 जुलाई तक) ओआरएस सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इसके चलते उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओर से “ओआरएस: दस्त के लिए एकमात्र तर्कसंगत समाधान ” विषय पर गुरुवार को एक कार्यशाला हुई ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य प्रो. शिव कुमार ने की। उन्होंने कहा कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु का एक प्रमुख कारण डायरिया है। इसके बचाव में ओआरएस का घोल उपयोगी है।

इस मौके पर सीएमएस डॉ एए जाफ़री ने ओआरएस के जनक भारतीय मूल के डा दिलीप महालनोबिस को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि 1971 में बांग्लादेश की आजादी के बाद जब 10 लाख शरणार्थी भारत में आ गए तो डा दिलीप महालनोबिस ने चीनी, मीठा सोडा और नमक से एक घोल तैयार कर डायरिया के रोगियों को दिया।

इससे डायरिया/कालरा से होने वाली मौतों में कमी आई। उन्होंने बताया कि बाद में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 1978 में ओआरएस का प्रयोग करना शुरू किया। इसे वैश्विक स्तर पर डायरिया से बचाव के लिए अभियान के तौर पर शुरू किया गया। डॉ जाफ़री ने ओआरएस के फ़ायदों के बारे में जन-जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया।

बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एकांश राठौरिया ने दस्त के दौरान निर्जलीकरण की गंभीरता के अनुसार प्रबंधन के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि निर्जलीकरण के प्रबंधन के लिए ओआरएस और जिंक की गोली का उपयोगी साबित होती है। बच्चे को ओआरएस उतना ही देना चाहिए जितना वह चाहता हो। उसे छोटे-छोटे घूंट में ओआरएस देना चाहिए। ओआरएस नहीं रहने पर आपातकाल में एक लीटर साफ पानी में छह चम्मच चीनी और

आधा चम्मच नमक मिलाकर घर पर ही ओआरएस तैयार कर दिया जा सकता है। ओआरएस और जिंक की गोली सभी सरकारी संस्थानों में मुफ़्त उपलब्ध है। दस्त होने पर छह माह से कम उम्र के बच्चे में 20 मिलीग्राम जिंक की आधी गोली और छह माह से ऊपर उम्र के बच्चे में 20 मिलीग्राम कि पूरी गोली 14 दिनों तक देना अति आवश्यक है।
डॉ ममता ने बताया 50 प्रतिशत से अधिक मामलों में मुख्य रूप से वायरस जिम्मेदार होते हैं, जिनमें ज्यादातर छोटे बच्चों में रोटावायरस जिम्मेदार होता है। उन्होंने संकेतों और लक्षणों को समझने का तरीका बताया। उन्होंने निर्जलीकरण पहचानने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि दस्त के दौरान चेतना के स्तर में बदलाव, अत्यधिक उल्टी होना, भोजन स्वीकार न करना, आंखों और मुंह का ज्यादा सूखापन, त्वचा का ढीला पड़़ना और पेशाब कम होना खतरे के लक्षण हैं। डॉ. अरविन्द यादव ने ओआरएस के बारे में विस्तार से बताया, उन्होंने इसे पानी वाले दस्त के इलाज में सबसे प्रभावशाली बताया। उन्होंने कहा कि समय पर ओआरएस देने से लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने ओआरएस घोल तैयार करने का सही तरीका बतलाया। उन्होंने कहा घर पर बनी लस्सी, छांछ, नारियल पानी, चावल का पानी, नमक के साथ ताजा जूस दिया जा सकता है लेकिन पैक्ड जूस, कोल्ड ड्रिंक, ग्लूकोज घोल और पेय पदार्थों से बचना चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों ने डायरिया में ओआरएस के प्रयोग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का वादा किया। अंत में नर्सिंग छात्रों ने नाटिका के माध्यम से डायरिया प्रबंधन के संबंध में मिथकों के बारे में बताया । कार्यशाला में 200 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में डॉ. रिचा राठौरिया, डॉ रुचिरा सेठी, डॉ तबस्सुम यासमीन , डॉ शशि पांडे , डॉ साधना, डॉ दिव्या श्रीवास्तव , डॉ चंद्रभान, डॉ सीबीएस पटेल, डॉ उमेश, डॉ सरिता पांडे, डॉ विनोद कुमार, डॉ विनोद वर्मा, डॉ आशीष यादव, डॉ भारती यादव, डॉ बिट्टू, डॉ सच्चिदानंद, डॉ अचल, डॉ. अरविन्द पटेल, डॉ राजश्री, डॉ दीपक, डॉ अपूर्व, डॉ स्तुति, डॉ रिचा, डॉ शेफाली आनंद, डॉ राम आसरे, डॉ प्रतीक, सुशील, राजन, रवि ठाकुर, चंद्रमणि, विक्रम, आकाश आदि उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल ने इस कार्यशाला को तीन क्रेडिट घंटे दिए हैं।

Previous Post

बेटियां होंगी शिक्षित तो बनेंगी ज्यादा सशक्त- जिलाधिकारी

Next Post

छात्र संगठन को मजबूत करके युवाओं को जोड़ा जाय कांग्रेस से- डॉ प्रमोद के सिंह

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
छात्र संगठन को मजबूत करके युवाओं को जोड़ा जाय कांग्रेस से- डॉ प्रमोद के सिंह

छात्र संगठन को मजबूत करके युवाओं को जोड़ा जाय कांग्रेस से- डॉ प्रमोद के सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.